ग्रेली ने यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ब्रीफिंग के दौरान कहा, '(यूएनजीए की) अध्यक्ष संयुक्त राष्ट्र और पाकिस्तान के बीच संबंधों को मजबूत करने, बहुपक्षवाद को बढ़ावा देने और महासभा के 73वें सत्र की प्राथमिकताओं के आधार पर देश के साथ अपने काम को जारी रखने के लिए तत्पर हैं।' यात्रा के बारे में बात करते हुए, संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थाई प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कहा कि देश के नेतृत्व ने यूएनजीए की अध्यक्ष की यात्रा के दौरान वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करने की योजना बनाई है।