विश्‍व की अन्‍य खबरें

जब एक गोरिल्ला की वजह से छूटा बीवी का साथ

गोरिल्ला ने अपने दोस्ताना व्यवहार का परिचय उनसे हाथ मिलाकर किया।
2 min read
Dec 14, 2017
forest,Love,friendship,lady,pure,gorilla,hat,

नई दिल्ली। दुनिया में सबसे कीमती चीज़ अगर कुछ है तो वह सिर्फ प्यार है। यह एक ऐसी बेशकीमती अनुभव है जिसका हर कोई भूखा होता है। सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी इस प्यार के कद्रदान हैं। या यूं कहें कि इंसानों से ज्यादा यह बेजुबान प्यार की भाषा समझते हैं। यहीं एक ऐसा जरिया है जिससे ये बेजुबान इंसानों से खुद को जोड़ते हैं। छल, कपट, लोभ व लालसा से दूर इनका प्यार सोने से भी खरा होता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब डेमियल ऐस्पिनाल और उनकी पत्नी विक्टोरिया एक गोरिल्ला से मिले। ऐस्पिनाल फाउंडेशन के चैयरमेन डेमियल का मानना है कि निजी संबंध किसी से भी बन सकते हैं। अपने अब तक के सफर में डेमियल लगभग जानवरों के साथ काम किया लेकिन गोरिल्ला से उनका लगाव हमेशा से ही ज्यादा रहा है। चार साल पहले डेमियल गोरिल्ला के एक समूह को जंगल में वापस छोड़ा था लेकिन उसके बाद से वो उनसे फिर कभी नहीं मिल पाया। हाल ही में वो मध्य अफ्रीका के गैबॉन में अपनी एक परियोजनाओं के चलते गए और साथ में विक्टोरिया को भी ले गए। विक्टोरिया इससे पहले कभी भी गोरिल्ला से नहीं मिली थी।

विक्टोरिया ने देखा कि वहां पर 17-18 उम्र तक के पुरूष गोरिल्ला थे। विक्टोरिया ने कहा कि जब उसने गोरिल्ला को पहले देखा तो उसे डर सा लगा। पुराने साथियों को ढूंढने में डेमियल और उसके साथियों को काफी समय लगा। पुराने दोस्तों से मिलने के लिए डेमियल काफी उत्तेजित था। जब डेमियल अपनी पत्नी के साथ तट के किनारे पहुंचे तो वे गोरिल्लाओं से मिले। डेनियल और विक्टोरिया को देखकर एमा नाम के एक गोरिल्ला ने अपने दोस्ताना व्यवहार का परिचय उनसे हाथ मिलाकर किया। विक्टोरिया ऐमा से मिलने आगे बढ़ी। ऐमा ने विक्टोरिया को काफी पसंद किया। यहां तक कि ऐमा ने विक्टोरिया से गले भी मिलना चाहा। ऐमा ने विक्टोरिया की टोपी को लेकर भी अपने सिर पर डाला।

डेमियल को ऐसा लगा कि कोई उनकी बीवी को उससे छीनने की कोशिश कर रहा हो। ऐमा के इस तरह के व्यवहार से विक्टोरिया खुश होने के साथ ही साथ काफी प्रभावित भी हुई। हालांकि बाद में डेमियल ने कहा कि विक्टोरिया और ऐमा को साथ में देखने का वो नज़ारा वाकई में काफी खुबसूरत था। तो है ना प्यार का यह नज़ारा सबसे जुदा।

Published on:
14 Dec 2017 02:55 pm