
नई दिल्ली। शादियों का दौर पिछले कई महीनों से चल 15 दिसंबर से एक महीने के लिए थम जाएगा क्योंकि 'खरमास' शुरू हो जाएंगे। इस वर्ष खरमास 15 दिसंबर को आधी रात के बाद तीन बजकर एक मिनट पर शुरू होगा। मांगलिक कार्यों पर 15 दिसंबर से विराम लग जायेगा। 14 जनवरी तक यह विराम रहेगा। ऐसा खरमास के कारण होगा। इस वर्ष खरमास 15 दिसंबर को आधी रात के बाद तीन बजकर एक मिनट पर शुरू होगा। उस समय सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य धनु राशि में 14 जनवरी की दोपहर एक बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
खरमास पर सहियों का राशियों पर प्रभाव
मेष- कार्यसिद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। नई समस्याएं उत्पन्न होंगी। मानसिक कष्ट एवं परिश्रम के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से अशांति रहेगी।
वृषभ- उलझनें बढेंगी। आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। कर्ज से परेशानी रहेंगे, वाहनों से चोट-चपेट की आशंका सचेत रहें और मानहानि की स्थिति बन सकती है।
मिथुन- गुस्सा भारी रहेगा। अध्ययन में व्यतिक्रम होगा। आरोग्य सुख में विघ्न पड़ेगा। प्रियजनों से संबंध खराब होने की आशंका भी बनी रहेगी।
कर्क- बौद्धिक क्षमता में विकास होगा। आय के नए योग बनेंगे। किसी खास मुद्दे पर पूर्व से बना तनाव समाप्त होगा तथा व्यापारिक वातावरण मनोकूल होगा।
सिंह- आत्मविश्वास में कमी ना आने दें। इच्छा के अनुसार ही घटनाएं होंगी। धन आगमन में व्यवधान होगा। इस राशि के जातक इस दौरान यात्रा करने से बचें।
कन्या- व्यय की अधिकता रहेगी। विरोधी प्रभावी होंगे, उन्हें हावी ना होने दें। लाभ का मार्ग भी अवरुद्ध रहेगा। वाहनों से चोट-चपेट की आशंका है बच के रहें।
तुला- धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। सुखद समाचार मिलेंगे और निजी इच्छाओं की पूर्ति होगीv
वृश्चिक- आरोप-प्रत्यारोप का सामना करना होगा। व्यवहार में लापरवाही हानिकारी सिद्ध होगी। पारिवारिक कठिनाइयां बढ़ेंगी और अकेलेपन का अहसास होगा, प्रियजनों के साथ रहें।
धनु- स्वास्थ्य में कमी आएगी। पारिवारिक संबंधों में कटुता व विरोधियों का वर्चस्व बढ़ेगा। पठन-पाठन में अरुचि और क्रोध करने से बचें।
मकर- मित्रों से मन-मुटाव बढ़ेगा। स्पष्टवादिता घातक सिद्ध होगी। भाग्योदय में बाधा और आर्थिक हानि की आशंका बढ़ेगी। व्यय की अधिकता भी होगी।
कुंभ- सुसमाचार मिलने के योग बनेंगे। बहुप्रतीक्षित कार्य बनने से प्रसन्नता होगी। धनागमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मीयजनों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा।
मीन- शुभ समाचार के योग बनेंगे। स्पष्टवादिता हितकर होगी। मनोरंजन की तरफ रुझान बढ़ेगा तथा जीवन साथी का विशेष सहयोग मिलेगा।
Published on:
14 Dec 2017 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
Vrat Mein Namak Kyon Nahi Khate : व्रत में नमक क्यों नहीं खाते? जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

