पीड़ित महिला कोर्ट से निकलते वक्त काफी खुश दिखाई दी। उन्होंने कहा कि उसे इस घटना पर कोई अफसोस नहीं है।
नई दिल्ली। रूस के वासिल्येवो गांव में एक महिला ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने पर अपने पूर्व पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। मामला पुलिस के पास से अदालत में पहुंचा तो महिला ने कोर्ट में बताया कि पूर्व पति ने घर में घुसकर उसपर हमला किया था। महिला ने आरोप लगाया कि उनके पूर्व पति ने शराब के नशे में जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। महिला ने कहा कि उसने शराब के नशे में हमला किया, जिसके बाद उसे आत्मरक्षा में यह करना पड़ा। महिला ने इस घटना पर किसी तरह का दुख नहीं जताया और बोली कि उसे सिर्फ 4 साल की सजा हुई है। वहीं उनके रिश्तेदारों का कहना है कि प्लैक्सिना का पूर्व पति अब किसी और महिला के साथ रहता है।
कोर्ट के बाहर महिला ने पुलिसवाले को 'फ्लाइंग किस' दी
इस मामले में प्लैक्सिना कोर्ट ने महिला को 4 साल कैद की सजा सुनाई। हमले में पीड़ित के दाहिने कमर पर भी कुछ चोटें आई हैं। प्लैक्सिना कोर्ट से काले पहनावे में बाहर निकलीं महिला ने एक पुलिसवाले की तरफ हाथ हिलाते हुए फ्लाइंग किस दी। महिला के पड़ोसियों का कहना है कि उन दोनों में अक्सर झगड़ा हुआ करता था और इसी वजह से वे दोनों अलग हो गए थे। लेकिन कभी-कभी उसका पति आता रहता था।
महिला को घटना पर कोई अफसोस नहीं
घटना वाले दिन भी पूर्व पति जबरन महिला के घर में घुस आया। वह शराब के नशे में महिला के साथ बदसलूकी करने लगा। देखते-देखते युवक महिला से शारीरिक संबंध बनाने को लेकर उस पर टूट पड़ा। जब महिला को कुछ नहीं सूझा तो उसने अपने बचाव में किचन के चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। इस घटनाक्रम में महिला को 4 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। पीड़ित महिला कोर्ट से निकलते वक्त काफी खुश दिखाई दी। उन्होंने कहा कि उसे इस घटना पर कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने जो भी कुछ किया वो अपने बचाव में किया।