विश्‍व की अन्‍य खबरें

पाकिस्तान पर बरसे विदेश मंत्री जयशंकर, बोले- टेररिस्तान से बात करने में दिक्कत

पाकिस्तान पर बरसे विदेश मंत्री एस जयशंकर बताया आतंकी की फैक्ट्री है टेररिस्तान 370 के बाद पाकिस्तान ने तोड़े राजनायिक संबंध
less than 1 minute read
154.jpg

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और उसके आस-पास के इलाकों में स्थित सैन्य प्रतिष्ठानों पर आत्मघाती हमले का अलर्ट जारी किया है। आतंकी संगठन जैश ने पीएम मोदी और NSA अजीत डोभाल को जान से मारने की धमकी भी दी है। इस बीच भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान सामने आया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान को टेररिस्तान की संज्ञा दी है। जयशंकर ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान से बात करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उसे टेररिस्तान से बात करने में परेशानी है।

यह बातें विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में सांस्कृतिक संगठन एशिया सोसाइटी को संबोधित करते वक्त कही।

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने और जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने के फैसले के बाद पाकिस्तान ने राजनयिक संबोध तोड़ लिए।

इस्लामाबाद ने कश्मीर मुद्दे से निपटने के लिए आतंकवाद का एक पूरा उद्योग बनाया है।

आपको बता दें कि एक तरफ विदेश मंत्री पाकिस्तान की परत दर परत पोल रहे थे तो दूसरी तरफ आतंक के दोस्त पाकिस्तान से ही आतंकी संगठन देश के कई राज्यों को दहलाने की साजिश में जुटा है।

जैश-ए-मोहम्मद के आठ से 10 आतंकी जम्मू-कश्मीर और उसके आस-पास स्थित भारतीय वायुसेना के ठिकानों पर आत्मघाती हमला कर सकते हैं।

खुफिया एजेंसियों ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है। इसके बाद कई सैन्य प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Updated on:
25 Sept 2019 09:18 pm
Published on:
25 Sept 2019 11:34 am