HIGHLIGHTS फ्रांस के बोरदु शहर में स्थित मेरिगनेक एयरबेस ( Marignac Airbase located in the city of Bordu, France ) से 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करके ये विमान आज दोपहर हरियाणा में स्थित अंबाला एयरबेस ( Ambala Airbase ) पर उतरे। ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह, विंग कमांडर एमके सिंह, ग्रुप कैप्टन आर कटारिया, विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी, विंग कमांडर सिद्धू और विंग कमांडर अरुण रफाल विमान ( Rafale Fighter Plane ) को फ्रांस से भारत तक लेकर आए हैं।
अंबाला। लंबे इंतजार और काफी सियासी बवाल के बाद आखिरकार भारत की धरती में सुपरसोनिक लड़ाकू विमान रफाल ( Supersonic fighter aircraft Rafale ) बुधवार को उतरा। हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर दोपहर बाद 3.10 बजे पांचों रफाल विमान की हैप्पी लैंडिंग हुई।
इस विशेष मौके पर वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ( Air Force Chief RKS Bhadoria ) खुद मौजूद रहे। उन्होंने दो दिन के भीतर फ्रांस से भारत तक इन विमानों को पहुंचाने वाले पायटलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की लंबी छलांग यानी दूरी तय करने में पहले कई दिन लगते थे।
वायुसेना के सूत्रों ने मीडिया को बताया कि वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने रफाल विमान को लेकर भारत आने वाले पायलटों की सरहाना क्योंकि उन्होंने सुरक्षित रूप से दो दिनों के भीतर इन पांच विमानों को वापस भारत लाया है।
पांचों पायलटों में 17 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह शामिल भी हैं। इसके अलावा विंग कमांडर एमके सिंह, ग्रुप कैप्टन आर कटारिया, विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी, विंग कमांडर सिद्धू और विंग कमांडर अरुण रफाल विमान को फ्रांस से भारत तक लेकर आए हैं।
मात्र 30-40 घंटे का मिला है प्रशिक्षण
सूत्रों ने कहा कि पायलट अलग-अलग बेड़े से हैं और अब तक इन सभी ने कम पीढ़ी के विमान उड़ाए हैं। इसके बावजूद और केवल एक स्टॉपेज के साथ 7,000 किमी की दूरी तय करने से पहले इन सभी पायलटों को केवल 35-40 घंटे के लिए रफाल पर प्रशिक्षण दिया गया है।
बता दें कि ये पांचों रफाल विमान 27 जुलाई को फ्रांस के मेरिगनेक एयरबेस ( France's Marignac Airbase ) से उड़ान भरी थी और उसी दिन फ्रांस के टैंकर विमान से हवा में ही ईंधन भरने के बाद UAE के अल धफरा एयर बेस पर पहुंचे थे। आज सुबह ही इन विमान ने अल धफरा से उड़ान भरी और पहली बार पश्चिमी अरब सागर में तैनात नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोलकाता पर उतरे। इसके बाद विमान ने दोपहर 3 बजे अंबाला एयरबेस के लिए उड़ान भरी।
पीएम मोदी और रक्षा मंत्री ने जताई खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने रफाल के आने पर खुशी जाहिर की और संस्कृत के एक श्लोक के जरिए अपनी भावनी प्रकट की। उन्होंने अंबाला में रफाल की लैंडिंग का वीडियो शेयर करते हुए संस्कृत में ट्वीट किया कि राष्ट्र रक्षा के समान कोई पुण्य, व्रत या यज्ञ नहीं होता।
वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ( Defense Minister Rajnath Singh ) ने भी रफाल की लैंडिंग के बाद खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय वायुसेना और शक्तिशाली हो गई है। भारत के दुश्मनों को अब सावधान हो जाना चाहिए।
आपको बता दें कि सोमवार को सरकार ने कहा था कि भारत को 10 रफाल विमानों की आपूर्ति हुई है, जिनमें से पांच प्रशिक्षण मिशन के लिए फ्रांस में ही रूक रहे हैं। सरकार ने यह भी कहा था कि खरीदे गए सभी 36 रफाल विमानों की आपूर्ति 2021 के अंत तक भारत को हो जाएगी।