विश्‍व की अन्‍य खबरें

इमरान खान के बचाव में आई सरकार, सिर्फ 55 रुपये में हेलीकॉप्टर से घर की दूरी तय करते हैं पीएम

इमरान सरकार में सूचना मंत्री फवाद खान के अनुसार वह हेलीकॉप्टर से यात्रा करके खर्च बचा रहे हैं

2 min read
हेलीकॉप्टर से सिर्फ 55 रुपए में अपने घर पहुंचते हैं इमरान खान

कराची। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान खान ने सरकारी खर्चे कम करने का दावा किया है। इमरान का कहना है कि वह सरकारी आवास में नहीं रहेंगे। इसके साथ सभी तरह के गैरजरूरी खर्चों पर लगाम लगाएंगे। मगर उनके ये दावे हवा—हवाई साबित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार वह अपने घर से दफ्तर तक आने—जाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। मीडिया में यह सवाल उठ रहे हैं कि खर्चे कम करने का दावा करने वाले इमरान कम दूरी तक पहुंचने के लिए भी इतनी महंगी सेवाएं ले रहे हैं। इसे लेकर सरकार बचाव की मुद्र में आ गई। इमरान की फजीहत होते देख उनके एक मंत्री ने विवादित बयान देकर सरकार का मौखोल उड़ाने का काम किया है।

हेलीकॉप्टर से यात्रा करके खर्च बचा रहे हैं

ये भी पढ़ें

ये राफइल खतरनाक है,300 मीटर तक खोपडी खोल देती है

इस मामले के तूल पकड़ते ही इमरान सरकार में सूचना मंत्री फवाद खान ने बताया कि वह हेलीकॉप्टर से यात्रा करके खर्च बचा रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार खर्च बचाने के लिए इस तरह की कवायद कर रही हैं। उन्होंने बताया हेलीकॉप्टर से प्रति किलोमीटर 55 पाकिस्तानी रुपये की ही लागत आती है। वहीं सड़क मार्ग से जाने पर यह लागत बढ़ जाती है। इससे टाइम की बचत होती है। सड़क की यात्रा लंबी और ज्यादा खर्चीली है।

इमरान की खूब खिंचाई हो रही

ट्वीटर पर इस बात को लेकर इमरान की खूब खिंचाई हो रही है। इमरान खान पर लोग जोक्स बनाकर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। कराची से शाह का कहना है कि अगर हेलीकॉप्टर की सवारी इतनी सस्ती है तो मैं भी अपने दफ्तर तक इसका इस्तेमाल करुंगा। एक शख्स ने लिखा कि आप लड़ाकू विमान में घूमों,मगर कोई चोर बचकर नहीं निकलना चाहिए। इसी तरह कुछ लोगों ने उबर और हेलीकॉप्टर से सफर करने की तुलना कर डाली।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते पर ईरान को दिया समर्थन
Published on:
01 Sept 2018 02:33 pm
Also Read
View All