विश्‍व की अन्‍य खबरें

संयुक्त राष्ट्र: स्थापना दिवस समारोह में गूंजी भारतीय धुन, महासचिव गुटेरेस ने दी गांधी को श्रद्धांजलि

इस साल स्थापना दिवस की थीम 'शांति और अहिंसा की परंपरा' रखी गई थी

2 min read

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की 73वीं वर्षगांठ पर संयुक्त राष्ट्र बुधवार को भारतीय भक्ति धुनों से गुंजायमान हो उठा। पूरी दुनिया के सामने 'सीता राम' की धुन गूंजी। साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महात्मा गांधी को याद करते हुए उन्हें दुनिया को सर्वश्रेष्ठ नेता बताया। इस साल स्थापना दिवस की थीम 'शांति और अहिंसा की परंपरा' रखी गई थी। गौरतलब है कि इस थीम का चयन इस साल भारत ने किया था।

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय धुन

संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और उनके बेटों अमान अली बंगश एवं अयान अली बंगश ने सीता राम के भजनों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। सरोद वादकों ने रघुपति राघव राजा राम की धुन पर अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। बता दें कि यह भजन भारत के द्वारा सेलेक्ट किया गया था जो राष्ट्रपति महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित है।

महासचिव ने याद किया बापू को

कार्यक्रम के दौरान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव गुटेरेस ने महात्मा गांधी को याद किया। महासचिव ने हाल की अपनी नई दिल्ली यात्रा का जिक्र किया। उस समय वह महात्मा गांधी की समाधि राजघाट भी गए थे। उन्होंने बापू को दुनिया का महान नेता बताया। गुटेरेस ने भारतीय भजनों और थीम की तारीफ करते हुए कहा कि यह महात्मा गांधी की छोड़ी हुई विरासत को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस समारोह पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत कई संस्कृतियों का संगम है। सैयद अकबरुद्दीन ने कहा, " यह हमारी सांस्कृतिक विविधता, हमारे मूल्यों, पारस्परिक समझ, असहिष्णुता, सद्भाव के साथ रहने की शैली को दुनिया के सामने रखती है।"

ये भी पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र: पत्रकार जमाल खागोशी की हत्या की गहराई से जांच हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाए
Published on:
25 Oct 2018 01:15 pm
Also Read
View All