
संयुक्त राष्ट्र:पत्रकार जमाल खागोशी की हत्या की गहराई से जांच हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाए
ब्रसल्ज। यूरोपीय संघ की शीर्ष राजनयिक फेड्रिका मोघेरिनी ने सऊदी अरब के आलोचक पत्रकार जमाल खशोगी की मौत की जांच की मांग की। बेहद क्रूर हत्या की विस्तृत जांच और इसके पीछे के जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की भी उन्होंने मांग की। यूरोपीय संघ का यह बयान तब आया है जब इससे पहले फ्रांस और जर्मनी जैसे सदस्य देशों ने खशोगी की हत्या की निंदा की।संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इस मामले की जांच गहराई से जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
स्थितियां काफी परेशान करने वाली हैं
इससे पहले सऊदी अरब ने यह स्वीकार किया कि इस्तांबुल स्थित उसके वाणिज्य दूतावास के अंदर खशोगी की हत्या कर दी गई। मोघेरिनी की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि जमाल खशोगी की मौत को लेकर सामने आ रही स्थितियां काफी परेशान करने वाली हैं। दूतावास संबंधों पर 1963 की विएना संधि का हैरान करनेवाला उल्लंघन शामिल है।
पारदर्शी जांच की जरुरत पर जोर दिया
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि अपने साझेदारों की तरह यूरोपीय संघ विस्तृत,विश्वसनीय और पारदर्शी जांच की जरुरत पर जोर देता है,जो हत्या की परिस्थितियों पर तस्वीर स्पष्ट करे और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पूर्ण जवाबदेही तय हो। यूरोपीय संघ ने खशोगी के परिवार तथा दोस्तों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं और पत्रकार के काम की प्रशंसा की। जर्मनी की चांसलर आंगेला मर्केल ने कहा कि जो भी खशोगी की मौत के लिए जिम्मेदार है उसे सजा देनी चाहिए और उन्होंने रियाद से पारदर्शिता बरतने की अपील की।
Published on:
21 Oct 2018, 2:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.