5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, निलंबित हो सकता है सऊदी अरब के साथ हथियार सौदा

राष्ट्रपति ट्रंप ने सऊदी अरब पर इस मामले को बुरी तरह से उलझा देने का आरोप भी लगाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 21 Oct 2018, 8:11 AM IST

us-saudi deal

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, निलंबित हो सकता है सऊदी अरब के साथ हथियार सौदा

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकार जमाल खशोगी हटाया मामले में सऊदी अरब के साथ हैठियार सौदे को रद्द करने की चेतावनी दी है। नेवादा में एक कार्यक्रम में बोलते हुए अमरीकी राष्ट्रपति ने इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की मौत के बाद सऊदी अरब दवारा फैलाई गई गलत जानकारियों से चिढ़े ट्रंप ने कहा कि अराजकता के इस माहौल में संयुक्त राज्य अमरीका रियाद के साथ हथियारों के सौदे कभी भी खत्म कर सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सऊदी अरब पर इस मामले को बुरी तरह से उलझा देने का आरोप भी लगाया।

ब्रिटेन: किशोरियों के यौन उत्पीड़न मामले में 22 लोगों को जेल, अधिकतर पाकिस्तानी नागरिक

अमरीका खत्म कर सकता है हथियार सौदा

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नेवादा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सऊदी अरब के साथ हथियार सौदे का निलंबन अमरीका में नौकरियों को प्रभावित करेगा। ट्रंप ने कहा कि अमरीका के पास 450 अरब अमरीकी डालर का हथियार सौदा है, जिसमें से 110 बिलियन अमरीकी डालर का सैन्य आदेश केवल सऊदी अरब से है।यह सऊदी अरब द्वारा रक्षा उपकरण और विभिन्न चीजों के आवाज में किया गया समझौता है। उन्होंने कहा कि अगर यह सौदा रद्द होता है तो इसे अकेले अमरीका में में दस लाख से अधिक नौकरियां प्रभावित होती हैं। इसलिए हमारे लिए ऐसा आदेश रद्द करना उपयोगी नहीं है।

कुछ बातें बर्दाश्त के बाहर

अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि हथियार सौदे को रद्द करने से अधिक दर्द अमरीका को होगा। लेकिन अभी जो हालात बने हुए हैं, उनसे हुई पीड़ा इस दर्द से कहीं अधिक बड़ी है। यह पूछे जाने पर कि क्या अमरीका सऊदी अरब पर प्रतिबंध लगाएगा, अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि रियाद के लिए प्रतिबंधों को लागू करने पर विचार किया जा रहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या अमरीका सऊदी अरब द्वारा कुछ अधिकारियों को खशोगी की हत्या के सिलसिले में बाहर निकाल दिए जाने से संतुष्ट है, ट्रंप ने जोर देकर कहा कि वह संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि ऐसे कई प्रश्न हैं जिन्हें अभी भी उत्तर की आवश्यकता है।

अमरीका: वाइट हाउस ने जारी किया आधिकारिक बयान, कहा- पत्रकार जमाल खशोगी की मौत से दुःख है

बता दें कि लगातार इंकार करने के बाद सऊदी अरब के अटॉर्नी जनरल ने शनिवार को पुष्टि की कि प्रारंभिक जांच जमाल खशोगी की मौत की ओर इशारा करती है। खशोगी इस्ताम्बुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास में प्रवेश करने के बाद 2 अक्टूबर को गायब हो गए थे।