विश्‍व की अन्‍य खबरें

Fact Check: क्या है कनिका कपूर और प्रिंस चार्ल्स की तस्वीरों की सच्चाई, सोशल मीडिया पर हो रहीं वायरल

Highlights लंदन से लखनऊ लौंटी गायिका का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। यूजर्स इन तस्वीरों को शेयर करके तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

2 min read
कनिका और प्रिंस चार्ल्स की पुरानी तस्वीर।

नई दिल्ली। गायिका कनिका कपूर इन दिनों बेहद चर्चा में रहीं। लंदन से लखनऊ लौंटी गायिका का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। बताया जाता है कि भारत आने के बाद कनिका ने कई पार्टियों में शिरकत की। इस दौरान वह कई लोगों के संपर्क में आईं। इसके बाद से देशभर में लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खींचाई की। वहीं ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद से कनिका कपूर के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रही हैं। यूजर्स इन तस्वीरों को शेयर करके तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि ये तस्वीरें काफी पुरानी हैं और कनिका के इंस्टाग्राम एकाउंट पर मौजूद हैं।

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स में कोरोना वायरस के मामूली लक्षण मिले हैं। उनकी सेहत ठीक बताई जा रही है। उनकी पत्नी कैमिला में संक्रमण नहीं मिला है। दोनों आइसोलेशन में हैं। संयोग से कनिका कपूर को भी जब कोरोना वायरस की पुष्टि हुई तो लोगों ने उनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली शुरू कर दी। इस दौरान यूजर्स को प्रिंस चार्ल्स के साथ उनकी पुरानी तस्वीर मिली जो अब वायरल हो रही है। गौरतलब है कि कनिका 9 मार्च को लंदन से मुंबई आयी थीं और फिर लखनऊ गयी थीं।

इन तस्वीरों की सच्चाई को ढूंढ़ने के लिए कनिका के इंस्टाग्राम एकाउंट को चेक किया गया। तस्वीरें 2015 की हैं और किसी लॉन पार्टी की लग रही हैं। कनिका मुस्कुराते हुए प्रिंस चार्ल्स के साथ बातें कर रही हैं। एक तस्वीर के साथ कनिका ने लिखा-बॉलीवुड के बारे में बातें हुए।

दूसरी तस्वीर में कनिका ने लिखा था- प्रिंस चार्ल्स के साथ क्लेरेंस हाउस में प्यारी शाम। इन तस्वीरों से साफ पता चलता है कि कनिका और प्रिंस चार्ल्स की ये पुरानी तस्वीरें हैं। ये पांच साल पुरानी हैं।

2015 में ही कनिका ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर में कनिका पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान पीएम यूके की यात्रा पर थे।

कनिका मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। 1997 में शादी करने लंदन गयी थीं। हालांकि 2012 में उनका तलाक हो गया और वो मुंबई आ गयीं। यहां पर वह अपनी गायिकी का करियर आज़माने लगीं। कनिका ने बॉलीवुड में कई हिट गाने गाये हैं। कनिका कोविड 19 वायरस के संक्रमण के लिए खबरों में हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने लंदन से मुंबई आने के बाद क्वारंटाइन में जाने के बजाय लोगों से मुलाकात की और लखनऊ में पार्टियां कीं।

Updated on:
26 Mar 2020 07:48 pm
Published on:
26 Mar 2020 09:14 am
Also Read
View All