8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोको हराम के आतंकियों ने गांव पर किया हमला, कैमरून में 8 लोगों की मौत

Terrorist Attack: कैमरून में आतंकी हमले का मामला सामने आया है। बोको हराम के आतंकियों ने एक गांव में घुसकर गोलीबारी कर दी, जिसमें 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Aug 09, 2026

Boko Haram terrorists

बोको हराम के आतंकी (File Photo)

आतंकवाद (Terrorism) दुनिया के कई देशों के लिए एक गंभीर है। समय-समय पर दुनिया में अलग-अलग जगहों पर आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते हैं। अफ्रीकी देशों में भी आतंकवाद काफी फैल चुका है जिसकी वजह से स्थिति काफी खराब है। अक्सर ही आतंकी इन देशों में दहशत फैलाते हैं। कैमरून (Cameroon) भी ऐसे ही अफ्रीकी देशों में से एक है जहाँ आतंकवाद काफी फैल गया है। बोको हराम (Boko Haram) नाम का आतंकी संगठन कैमरून समेत अफ्रीका में कई देशों में सक्रिय है और समय-समय पर कत्लेआम मचाने से पीछे नहीं हटता। हाल ही में बोको हराम के आतंकियों ने इसी तरह के एक और हमले को अंजाम दिया है।

देर रात गांव पर किया हमला

स्थानीय सूत्रों ने शनिवार को जानकारी दी कि कैमरून के सुदूर उत्तरी इलाके के मायो-सावा (Mayo-Sava) डिवीज़न में कांगलेरी (Kangaleri) गांव पर देर रात बोको हराम के आतंकियों ने हमला कर दिया। यह हमला शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ। अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी गांव में घुस गए और निर्दोष लोगों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। अचानक हुए इस हमले से लोगों में हाहाकार मच गया। अपनी जान बचाने के लिए वो चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। अक्सर ही बोको हराम के आतंकी रात के अंधेरे में इस तरह के हमलों को अंजाम देते हैं।

8 लोगों की हुई मौत

कैमरून के मायो-सावा डिवीज़न में स्थित कांगलेरी गांव में इस हमले को अंजाम देकर बोको हराम के आतंकी वहाँ से भाग निकले। इस आतंकी हमले में 8 लोगों की मौत हो गई। 6 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 3 लोग इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ 2 और लोगों की मौत हो गई।

घायल व्यक्ति का चल रहा है इलाज

इस हमले में घायल हुआ एक अन्य व्यक्ति फिलहाल अस्पताल में भर्ती है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। हालांकि उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

नहीं रुक रहा बोको हराम का आतंक

बोको हराम आतंकी संगठन पिछले कई वर्षों से कैमरून के सुदूर उत्तरी इलाके में अलग-अलग जगह हमले कर रहा है, जिससे पूरे इलाके में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। बोको हराम का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है।