विश्‍व की अन्‍य खबरें

Kazakhstan Explosion: काबुल एयरपोर्ट के बाद कजाकिस्तान के सैन्य गोदाम में विस्फोट

  Kazakhstan Explosion: कजाकिस्तान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सेना के गोदाम के पास आग लगने के बाद विस्फोट की घटना हुई है। सरकार ने घटना की जांच के लिए आयोग के गठित कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Aug 2021, 12:28 AM IST
Kazakhstan Explosion:
Kazakhstan Explosion

नई दिल्ली। काबुल एयरपोर्ट पर बम विस्फोट के बाद कजाकिस्तान के दक्षिणी शहर ताराज में विस्फोट की घटना सामने आई है। ताजा अपडेट के मुताबिक तराज शहर में विस्फोट की घटना सेना के एक गोदाम में आग लगने से हुई है। कजाख रक्षा मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है।

सेना के गोदाम के पास की घटना
कजाकिस्तान रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह घटना स्थानीय समय के मुताबिक शाम सात बजे की है। जाम्बिल क्षेत्र के बेजाक जिले में स्थित एक सैन्य इकाई के गोदाम के पास आग लगने के बाद विस्फोट की ये घटना हुई है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना अभी नहीं है।

जांच दल घटनास्थल के लिए रवाना
विस्फोट की घटना केबाद फायरकर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम जारी है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। विस्फोट की घटना की जांच के लिए रक्षा मंत्रालय ने उप रक्षा मंत्री रुस्लान श्पेकबायेव की अध्यक्षता में एक दल को रवाना कर दिया गया है।

Updated on:
27 Aug 2021, 12:28 AM IST
Published on: