
पेरिस। फ्रांस के ल्योन शहर के एक सबवे स्टॉप पर हुए चाकू से हमले में एक की मौत और कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हमले में अब तक आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। आठ घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है।
मृतक 19 साल का एक युवक था। ल्योन मेयर हेरार्ड कोलंब के अनुसार संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। हमले के पीछे क्या उद्देश्य था,ये अभी पता नहीं चल पाया है। मेयर का कहना है कि ल्योन एरिया में हुए इस हमले को लेकर वह आश्चर्यचकित हैं। इस घटनाक्रम में युवक की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं।
संदिग्ध की उम्र 33 साल है। जो कि शरणार्थी है। पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि अभी तक हमला आतंक से जुड़ा हुआ नहीं माना जा रहा है। पुलिस फिलहाल अधिकारियों से संदिग्ध के बारे में जानकारी ले रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को ना तो खारिज किया जाता है और न ही पुष्टि की जाती है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..