एक बार फिर चर्चा में हैं अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में ट्रम्प का मुखौटा पहने शख्स ने डाली डकैती कई दुकानों के शीशे तोड़ चुराया कीमती सामान
केनबरा।ऑस्ट्रेलिया में अमरीकी राष्ट्रपति 'डोनाल्ड ट्रम्प' द्वारा सरेआम डकैती डालने का मामला सामने आया है। जी हां, आपको यह पढ़कर यकीन नहीं आएगा। ऑस्ट्रेलिया में अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मुखौटा पहनकर एक शख्स ने कई दुकानों को लूट लिया। क्वींसलैंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी किया। इसके बाद तो अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर चुटकुलों का नया दौर शुरू हो गया।
क्या है मामला
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में एक शख्स को डोनाल्ड ट्रम्प का मुखौटा पहने दुकानें लूटते हुए दिखाया गया है। रिपोर्टों के अनुसार अब तक यह आदमी अज्ञात है और क्वींसलैंड पुलिस ने जनता से मदद की अपील की है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि आदमी ने रविवार सुबह स्ट्रैथपाइन में एक शॉपिंग सेंटर में कई दुकानों के ताले तोड़ दिए। वीडियो फुटेज ने देखा जा सकता है कि शख्स ने कांच के दरवाजे तोड़कर कई दुकानों को लूट लिया। इस व्यक्ति ने डोनाल्ड ट्रम्प का मास्क पहना हुआ था। इसके अलावा आदमी ने एक काला नाइके का जम्पर, काली पतलून और स्नीकर्स पहना हुआ था। पुलिस ने मीडिया को जारी विज्ञप्ति में कहा, "वह एक डोनाल्ड ट्रम्प मास्क, एक काले नाइके हुड जम्पर, ब्लैक ट्रैक पैंट, सफेद नाइके के जूते पहने हुए दिखाई दे रहा था।"
सोशल मीडिया पर खूब बन रहा ट्रम्प का मजाक
घटना रविवार सुबह 5:30 बजे की है। क्वींसलैंड पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज जारी करने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प केऊपर चुटकुलों का नया दौर शुरू हो गया है। संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति दुनिया और सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा चर्चित नेताओं में से एक हैं। वह आधुनिक समय में सबसे विवादास्पद और मुखर राजनीतिज्ञों में से हैं। ट्रम्प के ट्वीट और भाषणों ने सोशल मीडिया पर हजारों मीम और स्पूफ वीडियो को जन्म दिया है। उन पर जितने मजाक बने हैं, उतने दुनिया के बहुत कम नेताओं पर बने हैं। ताजा घटना के बाद उन्हें सोशल मीडिया में लोगों ने उन्हें चोर और डकैत कह कर संबोधित किया है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..