विश्‍व की अन्‍य खबरें

मेक्सिको: कुख्यात ड्रग्स तस्कर अल चापो का बेटा गिरफ्तार, समर्थकों ने पुलिस व सुरक्षा बलों पर बोला हमला

ड्रग्स तस्कर अल चापो गुजमैन अमरीका के मैनहटन की जेल में बंद है अल चापो के समर्थकों ने पुलिस व सुरक्षा बलों पर की गोलीबारी

2 min read
Oct 18, 2019
el_chapo

मेक्सिको सिटी। उत्तरी अमरीकी देश मेक्सिको में सुरक्षा बलों को एक कुख्यात तस्कर के बेटे को पकड़ना भारी पड़ गया। दरअसल, सुरक्षा बलों ने जेल में बंद कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर जोआक्विन 'अल चापो' गुजमैन के बेटे को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उत्तरी मेक्सिको में भारी लड़ाई छिड़ गई।

सुरक्षा बलों ने ओवीडीयो गुजमैन लोपेज (Ovidio Guzman Lopez) को क्यूलीकैन (Culiacan) शहर में एक नियमित गश्त के दौरान पकड़ा। लोपेज के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही अल चापो के समर्थकों ने पुलिस और सेना पर हमला बोल दिया।

अल चापो के समर्थकों ने पूरे शहर में जबरदस्त गोलीबारी की गई। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी सामने आई है , जिसमें भारी नुकसान को देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि समर्थक भारी हथियारों से लैस हैं और पुलिस पर गोलीबारी कर रहे हैं। वीडियो में कार, शव और सड़क पर खड़ी बैरिकेडिंग जलती दिख रही है।

राष्ट्रपति ने घटना को लेकर बुलाई कैबिनेट बैठक

इस घटना के बाद मेक्सिको में तनाव बढ़ गया है। राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ने कहा कि इस घटना के बारे में चर्चा करने के लिए सुरक्षा कैबिनेट की बैठक करेंगे।

मेक्सिको के सबसे कुख्यात ड्रग्स माफिया अल चापो को एक अमरीकी अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अल चापो को कई अपराधों में दोषी करार दिया गया है।

अल चापो फिलहाल अमरीका की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेलों में शुमार मैनहटन की जेल में बंद है। इसी जेल में अलकायदा के चीफ ओसामा बिन लादेन को रखा गया था।

इससे पहले अल चापो दो बार मेक्सिको की जेल से फरार हो चुका है। अमरीका ने अल चापो को दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग्स तस्कर घोषित किया है। ट्रंप के राष्ट्रपति शपथ लेने के एक दिन पहले ही अल चापो को अमरीका के हवाले किया गया था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
18 Oct 2019 11:14 pm
Published on:
18 Oct 2019 04:58 pm