विश्‍व की अन्‍य खबरें

अपनी दरिंदगी की वजह से दुनियाभर में मशहूर है ये मां, बच्चों से कराना चाहती ये काम

इस धरती पर ऐसी भी मां है जो अपने बच्चों को आतंक का राजा बनाना चाहती है।

2 min read
Nov 22, 2017
terrorist

नई दिल्ली। गुरु ये इंडिया है, और इंडिया से भी पहले दुनिया है। यहां आपको जितने लोग मिलेंगे उतनी ही गजब की सोच रखने वाले कुछ अनोखे लोग भी मिल जाएंगे। कहते हैं अपने बच्चे के बारे में जिस शख्स को सबसे ज़्यादा चिंता रहती है, वो उस शख्स की मां होती है। इस धरती पर मां ही ऐसी होती है, जो चाहती है कि उसकी औलाद दुनिया की सभी दुआएं पाएं। मां हमेशा ईश्वर से प्रार्थनाएं करती हैं कि उसकी संतान हमेशा खुश रहे और खूब तरक्की करे।

आमतौर पर देखा जाए तो एक मां की यही ख्वाहिश होती है कि उसका बेटा या बेटी किसी उच्च पद पर नियुक्त हो। चाहे वह कोई प्रशासनिक हो या प्राइवेट सेक्टर की कोई टॉप क्लास जॉब। परिवार चाहे कितना भी छोटा और गरीब क्यों न हो लेकिन उसके सपने हमेशा बड़े ही होते हैं। गरीब से गरीब मां भी यही चाहती है कि उसकी औलाद कभी किसी के आगे हाथ न फैलाए और न ही किसी गलत काम में पड़े।

लेकिन जिस मां की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे सुनने के बाद शायद आप यकीन न कर पाएं कि इस दुनिया की कोई मां ऐसा भी सोच सकती है। इस मां ने दुनिया की सभी मां की उन उम्मीदों पर हथौड़ा चला दिया है जो अपने बच्चों की कुशल और सुखी भविष्य की कामनाएं करती हैं। दरअसल हम जिस मां की बात कर रहे हैं, वो अपने बेटों को आतंकवादी बनाना चाहती थी।

यह बात 100 प्रतिशत सच है कि इस धरती पर ऐसी भी मां है जो अपने बच्चों को आतंक का राजा बनाना चाहती है। यह आतंकवाद विचारधारा वाली महिला है तानिया ज्योर्गेलास। यह महिला मूल रुप से ब्रिटेन की रहने वाली है जो अमेरिका में रहती है। महिला के तीन बच्चे हैं और ये इन्हें आतंकवादी बनाने के लिए सीरिया लेकर चली गई थी। हालांकि महिला की इस ख्वाहिश के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Published on:
22 Nov 2017 01:14 pm