11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता पुलिस को बड़ी कामयाबी, अलकायदा के 2 आतंकी गिरफ्तार

एसटीएफ ने अलकायदा के फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन अंसर बांग्ला के दो सदस्यों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

2 min read
Google source verification

image

ashutosh tiwari

Nov 21, 2017

Kolkata,Terrorist, al qaeda

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार दोपहर कोलकाता रेलवे स्टेशन से आतंकवादी संगठन अलकायदा के फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन अंसर बांग्ला के दो सदस्यों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान शमशाद मिया उर्फ तनवीर, रियाजुल इस्लाम उर्फ रियाज और मंतोष दे उर्फ मोना दा के रूप में हुई है। है। शमशाद और रियाज दोनों बांग्लादेश के रहने वाले हैं। ये बांग्लादेश में प्रतिबंधित अंसर बांग्ला संगठन के सक्रिय सदस्य हैं। दोनों ने अवैध ढंग से भारत में प्रवेश किया था। इनके पास पासपोर्ट और वीजा नहीं है। मंतोष पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट इलाके का रहने वाला है। अब तक की जांच में पता चला है कि मंतोष असलहा तस्कर है।

आपत्तिजनक पोस्ट करने पर Whats App ग्रुप का एडमिन गिरफ्तार, आप भी हो जाएं सावधान

शमशाद और रियाज ने असलहा खरीदने के लिए उससे सम्पर्क किया था। वह असलहा दिखाने आया था। इनके पास से 7.32 एम.एम. की एक पिस्तौल, एक देशी कट्टा, लैपटॉप, पेन ड्राइव, अलकायदा एवं जिहाद से संबंधित बातें लिखी किताब, कुछ कागजात और कोलकाता के कुछ महत्वपूर्ण स्थान जैसे- ईडन गार्डन्स, धर्मतल्ला बस स्टैण्ड वगैरह के नाम लिखे नक्शे आदि बरामद हुए हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। शमशाद के पास से तुषार विश्वास के नाम से एक फर्जी आधार कार्ड मिला है। उसकी भी जांच की जा रही है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये आधार कार्ड उसने कहां से और कैसे बनवाया।

केन्द्रीय खुफिया एजेन्सी ने दी थी सूचना
केन्द्रीय खुफिया एजेन्सी ने इनके बारे में सूचना दी थी। दुर्गापूजा के समय कोलकाता पुलिस को सूचित किया गया था कि बांग्लादेश निवासी आतंककारी पश्चिम बंगाल मे दाखिल हुए हैं। एसटीएफ की टीम उसी समय से इन पर नजर रख रही थी। इन्हें दबोचने के लिए दो टीमें बनाई गई थीं। कोलकाता के अलावा राज्य के अन्य शहरों में भी छापेमारी की जा रही थी। मंगलवार को सटिक सूचना पर तीनों को गिरफ्तार किया गया।

डेढ़ साल से थे भारत में
डीसी एसटीएफ मुरलीधर शर्मा के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में शमशाद और रियाज ने बताया है कि दोनों पिछले एक-डेढ़ साल से भारत में थे। पिछले 25 दिनों से कोलकाता में थे। इस दौरान ये किसी होटल अथवा गेस्ट हाउस में नहीं ठहरे थे। कभी स्टेशन पर तो कभी बस स्टैण्ड पर ये रात बिताते थे।

असलहे के साथ रासायन भी खरीदने की फिराक में थे
शमशाद और रियाज के पास से कोलकाता के कुछ दुकानों जहां रासायनों की बिक्री होती है, के मालिकों का विजिटिंग कार्ड भी मिले हैं। इससे एसटीएफ अनुमान लगा रही है कि ये असलहा के साथ-साथ कुछ रासायन भी खरीदने की फिराक में थे।

यह भी देखें: कश्मीर घाटी में सेना ने तीन आतंकियों को किया ढेर