विश्‍व की अन्‍य खबरें

पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए न्यूजीलैंड ने उठाया बड़ा कदम, प्लास्टिक बैग पर लगा प्रतिबंध

न्यूजीलैंड प्लास्टिक पर सख्त कदम उठाने जा रहा है। अगले छह महीनों में यहां पर प्लास्टिक बैग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा।

2 min read
पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए न्यूजीलैंड ने उठाया बड़ा कदम, प्लास्टिक बैग पर लगा प्रतिबंध

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह स्वच्छ और हरित देश की अपनी प्रतिष्ठा और पर्यावरण की रक्षा के लिए अगले वर्ष तक प्लास्टिक शॉपिंग बैग को समाप्त कर देगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड में हर साल लाखों एक बार उपयोग में आने वाले प्लास्टिक बैग का उपयोग किया जाता है, जिनमें से कई प्रकार की प्लास्टिक हमारे बहुमूल्य तटीय और समुद्री वातावरण को प्रदूषित करती है और सभी प्रकार के समुद्री जीवन को गंभीर नुकसान पहुंचाती है।" रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन और सहायक पर्यावरण मंत्री यूगेनी सागे ने यह उपाय प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध लगाने के लिए न्यूजीलैंड के 65000 नागरिकों की अर्जी के जवाब में उठाया है।

छह महीने में प्लास्टिक बैग बैन
प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन ने कहा कि यह नीति धीरे-धीरे लागू की जाएगी ताकि न्यूजीलैंड के लोग परिवर्तन के आदी हो सकें। जबकि पर्यावरण मंत्री यूगेनी सागे ने कहा कि दुनिया भर के कई देशों ने प्लास्टिक प्रदूषण पर सफलतापूर्वक कार्रवाई की है। उन्होंने प्लास्टिक बैग को चलन से हटाने के लिए छह महीने की अवधि का प्रस्ताव दिया है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि जो भी व्यक्ति प्लास्टिक बैग को इस्तेमाल करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार इसको लेकर एक कानून भी बना रही है।

यूरोप में 30 फीसदी प्लास्टि बैग में कमी
उधर कई यूरोपीय देशों में भी प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध लगाया गया है। एक आंकड़े के अनुसार, यूरोप में इस साल प्लास्टि बैग के इस्तेमाल में 30 फीसदी कमी दर्ज की गई है। यूरोपीय देश पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए जो उपाय किए हैं अब उसका नतीजा धीरे-धीरे दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 50 राष्ट्र इस समय प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। श्रीलंका ने कहा है कि वह पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए स्टाइरोफोम पर प्रतिबंध लगाएगा जबकि चीन ने कहा है कि वह सड़ने वाले बैग पर जोर देगा।

ये भी पढ़ें

88 साल के क्रिकेट इतिहास में न्यूज़ीलैंड के लिए खेलने वाले पहले मुस्लिम खिलाड़ी हैं एजाज पटेल
Published on:
10 Aug 2018 04:56 pm
Also Read
View All