7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

88 साल के क्रिकेट इतिहास में न्यूज़ीलैंड के लिए खेलने वाले पहले मुस्लिम खिलाड़ी हैं एजाज पटेल

न्यूज़ीलैंड ने अपना पहला टेस्ट साल 1930 में क्राइस्ट चर्च के लैनकास्टर पार्क मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। न्यूज़ीलैंड टीम के 88 साल के इतिहास में एजाज न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम में चुने जाने वाले पहले मुस्लिम खिलाड़ी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 26 Jul 2018, 12:08 PM IST

ajaz

88 साल के क्रिकेट इतिहास में न्यूज़ीलैंड के लिए खेलने वाले पहले मुस्लिम खिलाड़ी हैं एजाज पटेल

नई दिल्ली। भारत में जन्‍मे एजाज पटेल को न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चोटिल स्पिन गेंदबाज मिशेल सैंटनर के स्थान पर गैर अनुभवी लेफ्ट आर्म स्पिनर एजाज पटेल को टीम में शामिल किया है। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के 88 साल के इतिहास में एजाज न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम में चुने जाने वाले पहले मुस्लिम खिलाड़ी हैं।

डोमिस्टिक प्‍लेयर ऑफ द ईयर रह चुके हैं एजाज
जी हां! न्यूज़ीलैंड ने अपना पहला टेस्ट साल 1930 में क्राइस्ट चर्च के लैनकास्टर पार्क मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। तब से लेकर आज तक न्यूज़ीलैंड टीम में कोई भी मुस्लिम खिलाड़ी अपनी जगह नहीं बना पाया। पटेल न्‍यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट प्‍लंकेटशील्‍ड में पिछले तीन साल से सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में 21.52 के बेहतरीन औसत से 48 विकेट हासिल किए थे।मुंबई में जन्मे एजाज को 2017 में डोमिस्टिक प्‍लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड से भी नवाजा गया था। आईसीसी की वेबसाइट के अनुसार, 29 साल के पटेल हाल ही में वर्ष 2017-18 के सर्वश्रेष्ठ घरेलू क्रिकेटर चुने गए थे। पटेल के अलावा टॉड एश्ले और ईश सोढ़ी को भी 15 सदस्यीय टीम में मौका दिया गया है। ईश सोढ़ी और एजाज के अलावा कीवी टेस्‍ट टीम में भारतीय मूल के एक और खिलाड़ी जीत रावल को भी जगह मिली है।

चयनकर्ता गेविन लार्सन ने कहा
न्यूजीलैंड के प्रमुख राष्ट्रीय चयनकर्ता गेविन लार्सन ने कहा, "पटेल के प्रथम श्रेणी के प्रदर्शन को देखते हुए वह राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के हकदार हैं।" न्यूजीलैंड इस वर्ष के आखिर में संयुक्त अरब अमिरात (यूएई) में पाकिस्तान से तीन टेस्ट, पांच वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगा।

टीम : केन विलियमसन (कप्तान), बीजे. वाटलिंग, टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बाउल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोमे, मैट हेनरी, टॉम लाथम, हेनरी निकलोस, एजाज पटेल, जीत रावल, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर, निल वेग्नर, टॉड एश्ले।