
नई दिल्ली। हमें अपने जीवन से अक्सर कई शिकायतें रहती है। ये ऐसा क्यों है? ये ऐसा क्यों नहीं है? इस तरह की तमाम चीज़ों से हम घिरे रहते हैं और अपने जीवन के प्रति हमेशा असंतुष्ट रहते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग है जो भगवान की इच्छानुसार दी हुई जि़ंदगी का खुलकर स्वागत करते हैं और दूसरों के लिए एक मिसाल कायम करते हैं। आस्ट्रेलिया में एक ऐसे ही शख्स है जिसके पास न तो हाथ है और न ही पैर।
जी ,हां हम यहां बात कर रहे हैं के Nick Vujicic बारे में जो कि आज दुनिया के उन लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके है जिन्हें अपनी जिंदगी से हमेंशा शिकायत रहती है। निक अपने जन्म के बाद से ही ऐसे है और इसी के चलते उसे खुद की मां ने अपनाने से नकार दिया हांलाकि बाद में उसके माता-पिता ने निक को अपना लिया।
बचपन से ही निक अपनी शारीरिक बनावट को लेकर काफी परेशान रहते थे जिसके चलते मात्र दस वर्ष की आयु में उसने आत्महत्या तक की कोशिश की हालंाकि बाद में निक ने इन चीज़ों से अपना ध्यान हटाकर पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित किया और कॉमर्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त की जिसके बाद निक ने फाइनेंशियल प्लानिंग में भी डिग्री हासिल की।
निक हमेशा चाहते थे कि वो शारीरिक रूप से कमजोर उनके जैसे लोगों के लिए कुछ करें और उनके इसी ख्याल ने उन्हें मात्र 23 वर्ष की आयु में एक इंटरनेशनल एनजीओ खोलने को प्रेरित किया जिसका नाम निक ने Life without Limbs रखा और इसी के साथ साल 2007 में निक ने Attitude is Altitude से एक कम्यूनिटी की शुरूआत की। साल 2008 में टेक्सास में मोटिवेशनल स्पीच देने गए निक की मुलाकात टेक्सास की Kanae Miyahara से हुई और दोनों एक-दूसरे से काफी प्रभावित हुए और दोनों को प्यार हो गया।
निक को अभी अपने जिंदगी से कोई शिकायत नहीं है। दोनों एक-दूसरे से काफी खुश है और तो और निक अभी चार बच्चों के पिता है। निक अपनी जिंदगी के ऊपर कई किताब भी लिख चुकें है। निक की जिंदगी वाकई में काफी प्रेरणादायक है और जिंदगी में हार मानने के बजाय आगे बढ़ते रहना और अपनी खूबियों पर फोकस करने से जीने की राह वाकई में आसान बन जाती है।