7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब ज़िंदगी भर खाना नहीं खा पाएगी ये लड़की, वजह जान कांप जाएगी रुह

बारबरा को स्कोलियोसिस, फाइब्रोमायल्गिया और मानसिक रोग भी है। इसके अलावा उनकी किडनियों ने भी कई बार काम करना बंद कर दिया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 12 Feb 2018, 7:37 PM IST

paralysed

नई दिल्ली। 19 साल की बारबरा सैस अब कभी भी प्राकृतिक तरीके से खाना नहीं खा सकतीं। ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न के विक्टोरिया की रहने वाली बारबरा को अब अपनी ज़िंदगी जीने के लिए एक पाइप के ज़रिए भोजन करना पड़ेगा। लेकिन सबसे दुख की बात ये है कि बारबरा को अब ज़िंदगी भर ही पाइप से भोजन करना पड़ेगा। बता दें कि बारबरा पर एक खतरनाक पैरालाइस ने हमला कर दिया था। बारबरा ने पैरालाइस को हराकर दूसरी ज़िंदगी तो प्राप्त कर ली, लेकिन इस बीच उनकी भोजन की नली काम करना बंद कर दी। डॉक्टरों ने बताया कि अब उनकी भोजन नली को दोबारा ठीक नहीं किया जा सकता।

आपको जानकर हैरानी होगी कि बारबरा को स्कोलियोसिस, फाइब्रोमायल्गिया और मानसिक रोग भी है। इसके अलावा उनकी किडनियों ने भी कई बार काम करना बंद कर दिया था, जिसकी वजह से उन्हें पेट का पैरालाइसिस हो गया था। इन सब की वजह खाने में अनियमितता बताया गया। बारबरा की ज़िंदगी में साल 2012 सबसे बुरा रहा, क्योंकि इसी साल से उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम दिक्कतें आनी शुरु हो चुकी थी। एक दिन में कई बार उल्टियां होने की वजह से बारबरा का शरीर काफी ज़्यादा कमज़ोर हो गया था।

करीब 4 महीने तक अस्पताल में रहने के बाद जब वह अस्पताल का खर्च उठाने में असमर्थ हो गई तो उन्हें अस्पताल के बाहर ही रहना पड़ा। जिसके बाद बारबरा ने अपनी ज़िंदगी जीने के लिए लोगों से ऑनलाइन आर्थिक सहायता मांगी। अच्छी बात ये रही कि बारबरा की मदद करने वालों में कई लोग आगे आए। जिनकी मदद से अब बारबरा के शरीर में एक परमानेंट भोजन पाइप लगा दिया गया है। बारबरा ने बताया कि इतनी छोटी सी ज़िंदगी में उन्होंने अनगिनत टेस्ट, इंजेक्शन लगवाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने के बाद उनकी ज़िंदगी को बिल्कुल बदल कर रख दिया।