विश्‍व की अन्‍य खबरें

‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’ गाकर पाकिस्तान के नेता ने किया हैरान, इमरान सरकार को झटका

मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के संस्थापक अल्ताफ हुसैन का एक वीडियो सामने आया जून 2019 में हुसैन पाकिस्तान विरोधी भाषण को लेकर गिरफ्तार हो चुके हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Sep 2019, 12:51 PM IST
altaf

नई दिल्ली। धारा 370 हटाए जाने के फैसले के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान लगातार अपने बयान में युद्ध का जिक्र कर रहे हैं और भारत को परमाणु हमले की धमकी दे रहे हैं। उनके साथ कई मंत्री भारत विरोधी बाते कह रहे हैं। उनके एक मंत्री ने तो युद्ध की तारीख भी तय कर दी। इस बीच पाकिस्तान के एक नेता ने भारत के लिए गीत गाकर अपना देशप्रेम दिखा दिया।

शनिवार को पाकिस्तान के कराची में राजनीतिक रूप से मजबूत पकड़ रखने वाले मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के संस्थापक अल्ताफ हुसैन का एक वीडियो सामने आया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा' गाना गाते नजर आ रहे हैं।

अल्ताफ को पाकिस्तान विरोधी भाषण देने के लिए जाना जाता है। बताया जाता है कि जून 2019 में हुसैन पाकिस्तान विरोधी भाषण को लेकर गिरफ्तार हो चुके हैं। तब उनकी गिरफ्तारी लंदन स्थित उनके घर से हुई थी। आरोप था कि निर्वासित नेता हुसैन ने 2016 में एक विवादित भाषण दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
1 Sep 2019, 12:51 PM IST
Published on: