विश्‍व की अन्‍य खबरें

भारत के पक्ष में रूस फिर बोला, कहा- कश्मीर के मामले में नहीं देगा दखल

भारत में रूसी दूतावास के उप प्रमुख रोमन बाबूसकिन ने दिया बयान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले दिनों ही कश्मीर मसले पर हस्तक्षेप से इनकार कर दिया था

less than 1 minute read
Aug 28, 2019
roman

नई दिल्ली। रूस ने एक बार फिर से कश्मीर मुद्दे को भारत का आंतरिक मामला बताया है। उसने कहा है कि इस विवाद में रूस की कोई भूमिका नहीं रहेगी। भारत में रूसी दूतावास के उप प्रमुख रोमन बाबूसकिन ने कहा कि हम तब तक मध्यस्थता की भूमिका नहीं अदा कर सकते, जब तक दोनों देश खुद इस बात के लिए नहीं पूछते हैं। उन्होंने कहा कि रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की क्लोज डोर मीटिंग में भी कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला बताया था।

गौरतलब है कि रूस भारत का करीबी रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले दिनों ही कश्मीर मसले पर हस्तक्षेप से इनकार कर दिया था। पाकिस्तान और चीन ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में क्लोज डोर मीटिंग बुलाई थी। इस बैठक में रूस ने इस मसले पर दखल देने से साफ इनकार कर दिया था। इसके साथ कई अन्य देशों ने भी भारत का साथ दिया था। इस मामले में सिर्फ चीन ही पाकिस्तान के साथ खड़ा दिखाई दिया। कश्मीर मामले को लेकर पाकिस्तान को हर जगह से बैरंग लौटना पड़ रहा है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
29 Aug 2019 08:02 am
Published on:
28 Aug 2019 01:25 pm