विश्‍व की अन्‍य खबरें

रूस ने रचा इतिहास, पहली बार अंतरिक्ष में भेजा इंसान जैसा दिखने वाला रोबोट ‘फेडोर’

यह पहली बार है जब रूस ने अंतरिक्ष में रोबोट भेजा है रोबोट 'फेडोर' अंतरिक्ष यात्रियों की मदद करेगा
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2019, 9:40 PM IST
soyuz Missile Launcher

मॉस्को। नई तकनीक और आधुनिक हथियारों के विकास में शामिल महत्वपूर्ण देशों में से एक रूस ने एक बार फिर से एक नया इतिहास रचा है। रूस ने गुरुवार को अंतरिक्ष में एक मानवरहित रॉकेट भेजा है। बड़ी बात यह है कि इस रॉकेट के साथ रूस ने इंसान जैसा दिखने वाला एक आदमकद रोबोट भी भेजा है।

इस रोबोट का नाम 'फेडोर' है। फेडोर अंतरिक्ष यात्रियों की मदद करेगा। इसके लिए 'फेडोर' पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र ( ISS ) में 10 दिन का प्रशिक्षण लेगा।

बता दें कि अंतरिक्ष में भेजा गया रूस की ओर से यह पहला रोबोट है। रूस के समयानुसार 'फेडोर’ को सुबह 6:58 पर कजाकिस्तान के बैकनूर प्रक्षेपण केंद्र से ‘सोयूज एमएस-14’ अंतरिक्ष यान के जरिए रवाना किया गया। ‘सोयूज एमएस-14’ शनिवार को फेडोर को लेकर अंतरिक्ष पहुंचेगा। 'फेडोर' सात सितंबर तक अंतरिक्ष में रहेगा।

'फेडोर' ने कहा 'चलो चलते हैं’

मालूम हो कि ‘सोयूज एमएस-14’ आम तौर पर अपने साथ अंतरिक्ष यात्रा के दौरान किसी इंसान को लेकर जाते हैं। लेकिन यह पहली बार है जब ‘सोयूज एमएस-14’ ने गुरुवार को अपने साथ किसी इंसान को लेकर नहीं गया।

‘सोयूज एमएस-14’ में इस बार एक रोबोट 'फेडोर’ को भेजा गया है। रॉकेट की पायलट सीट पर किसी अंतरिक्ष यात्री की जगह 'फेडोर' को बैठाया गया। इतना ही नहीं, 'फेडोर’ के हाथ में रूस का राष्ट्रीय ध्वज भी था।

जब यान लॉंच के लिए तैयार था, तब 'फेडोर’ ने कहा कि, ‘चलो चलते हैं, चलो चलते हैं।’ मालूम हो कि अंतरिक्ष में जाने वाले पहले यात्री यूरी गगारिन ने भी रवाना होने से पहले यही वाक्य ‘चलो चलते हैं, चलो चलते हैं’ कहा था।

गौरतलब है कि 2011 में नासा ने जनरल मोटर्स के साथ विकसित एक ह्यूमनॉइड रोबोट रोबोनॉट 2 को भेजा, जिसका उच्च जोखिम वाले वातावरण में काम करने का एक समान उद्देश्य था। हालांकि 2018 में तकनीकी समस्याओं का सामना करने के बाद इसे पृथ्वी पर वापस लाया गया था।

2013 में जापान ने ISS के पहले जापानी अंतरिक्ष कमांडर के साथ किरोबो नामक एक छोटा रोबोट भेजा। टोयोटा के साथ विकसित यह रोबोट जापानी में विशेष रूप से बातचीत करने में सक्षम था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Published on: