विश्‍व की अन्‍य खबरें

इस देश ने अपने सभी रासायानिक हथियार नष्ट किए

रूस ने अपनी आखिरी रासायनिक युद्ध सामग्री को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।
2 min read
russia
putin

मॉस्को. रूस ने अपनी आखिरी रासायनिक युद्ध सामग्री को देश के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में पूरी तरह से नष्ट कर दिया। रासायनिक निरस्त्रीकरण के स्टेट कमिशन के अध्यक्ष मिखाइल बाबिच ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया कि रासायानिक हथियारों को नष्ट करने की प्रक्रिया को तय समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुतिन के हवाले से बताया कि हम कह सकते हैं कि यह यकीनन एक ऐतिहासिक क्षण है।

मानव जीवन को कई बार नष्ट कर सकता है
मिखाइल के अनुसार, विशेषज्ञों का कहना है कि रासायनिक हथियारों का भंडार पृथ्वी पर मानव जीवन को कई बार नष्ट कर सकता है। पुतिन ने कहा कि आधुनिक विश्व को अधिक संतुलित और अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में यह बहुत ही बड़ा कदम है।

सीडब्ल्यूसी पर हस्ताक्षर करने वाला रूस पहला देश
पुतिन ने याद करते हुए कहा कि रासायनिक हथियार समझौते (सीडब्ल्यूसी) पर हस्ताक्षर करने वाला रूस पहला देश था। उन्होंने कहा कि रूस ने अपने अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों को पूरा किया है।

सीरिया में अहम भूमिका का किया उल्लेख
पुतिन ने सीरिया में रासायनिक हथियारों की समस्या को सुलझाने में रूस की अहम भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों और आत्मविश्वास को मजबूत करने के कदमों पर अर्थपूर्ण संवाद के लिए रूस हमेशा तैयार है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने नष्ट कार्य को समाप्त करने के बाद कहा कि सोवियत संघ के काल से रूस में बड़े पैमाने वाले रासायनिक हथियारों का भंडार रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक ये हथियार अनेक बार पृथ्वी पर मौजूद सभी जीवों को बर्बाद कर सकते हैं।

मील का पत्थर बताया
रासायनिक हथियार पाबंदी संगठन के महानिदेशक अहमत ओमजुसु ने 27 सितंबर को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि रूस द्वारा स्टॉक रासायनिक हथियारों को नष्ट करने की कार्यवाई रासायनिक हथियार पाबंदी संधि के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर है। उन्होंने रूस को बधाई दी और रूसी विशेषज्ञों की योगदान भावना की सराहना भी की।

Published on:
28 Sept 2017 04:14 pm