
मास्को। रूस की राजधानी मास्को में एक बड़ा विमान हादसा टल गया। यहां एक विमान गुरुवार को हवाईअड्डे से उड़ान भरते ही पक्षियों के झुंड से जा टकरा गया। एक पक्षी विमान के इंजन में फंस गया था। विमान में मौजूद 233 लोगों की जान को खतरा था। ऐसे वक्त में पायलट ने समझदारी से काम लिया और विमान को एक मक्के के खेत में जा उतारा। इस दौरान सभी यात्रियों की जान बच गई। मगर बच्चों सहित 23 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूराल एयरलाइंस का एक विमान एयरबस 321 ने शहर के जुकोवस्की हवाईअड्डे से क्रीमिया फेरोपोल के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ समय बाद ही पक्षियों के झुंड से टकरा गया था। इस दौरान एक पक्षी विमान के इंजन में जा फंसा। इसके बाद इंजन बंद हो गया। पायलट ने विमान को जुकोवस्की हवाईअड्डे से एक किलोमीटिर दूर मक्के के खेत में उतारा।
पायलट को सब बता रहे हीरो
रूसी मीडिया ने पायलट को हीरों बना दिया है। यहां की मीडिया का कहना है कि दामिर की सूझबूझ से कई यात्रियों की जान बच सकी है। इस विमान 233 यात्री सवार थे। मीडिया का कहना है दामिर ने ऐन मौके पर निर्णय लेकर सभी जान बचा ली।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..