विश्‍व की अन्‍य खबरें

सऊदी अरब में प्रमोशनल वीडियो ने मचाई खलबली, महिला रेसलर को देखकर भड़का गुस्सा

जेद्दाह में वर्ल्ड रेस्लिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के 'ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल' कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई।

2 min read
Apr 29, 2018
wrestler

जेद्दाह। सऊदी अरब में महिलाओं को लेकर पहले से ही कई तरह के प्रतिबंध लगते रहे हैं। मगर एक विदेशी महिला रेसलर का प्रोमोशल वीडियो प्रसारित होने पर हुए हंगामे ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। इसके प्रसारण को लेकर यहां की स्पोर्ट अथॉरिटी को खेद प्रकट करना पड़ा। गौरतलब है कि जेद्दाह में वर्ल्ड रेस्लिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के 'ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल' कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई। इस कार्यक्रम में किसी भी महिला रेसलर को भाग नहीं लेने दिया गया मगर एक प्रमोशनल वीडियो में महिला रेसलर वाले हिस्से का प्रसारण हो गया। इससे यहां के सरकारी तंत्र में खलबली मच गई है।

ये भी पढ़ें

शराब की अवैध दुकान बंद करवाई

विशाल टीवी पर नजर आया प्रोमोशनल वीडियो

यह प्रमोशनल वीडियो लड़ाई के दौरान एरीना में लगी विशाल टीवी स्क्रीन पर नज़र आया। इसके तुरंत बाद सरकारी चैनल ने इसका प्रसारण रोक दिया। सऊदी अरब की स्पोर्ट्स अथॉरिटी ने प्रसारित हुए इस वीडियों को 'अभद्र' बताया और खेद प्रकट किया। सऊदी अरब में रेसलिंग जैसे कार्यक्रम को कराना संभव नहीं था। मगर पिछले एक-दो सालों में सऊदी अरब में कुछ तब्दीलियां आई हैं। इस साल पहली बार यहां रेस्लिंग का आयोजन हुआ। मगर जब इसके लाइव प्रसारण के दौरान स्क्रीन पर महिला रेसलर्स वाला प्रमोशनल वीडियो दिखाया गया तो हंगामा खड़ा हो गया। सरकारी टीवी ने कवरेज को तुरंत ही बंद कर दिया था मगर बावजूद इसके सोशल मीडिया पर उसे कट्टरपंथी सऊदी लोगों की आलोचना झेलनी पड़ी।

महिला पहलवानों को दूर रखा गया

इस कार्यक्रम को लेकर डब्ल्यूडब्ल्यूई को आलोचना का सामना करना पड़ा था। उस पर आरोप लगे कि उसने सऊदी पंरपरा के आगे झुकते हुए महिला पहलवानों को इस इवेंट से दूर रखा। इस कार्यक्रम के दौरान 60 हज़ार सीटों वाला किंग अब्दुल्ला स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम पुरुषों, महिलाओं और बच्चों से भरा हुआ था। हालांकि महिलाएं तभी आ सकती थीं जब उनके साथ कोई पार्टनर हो।

ये भी पढ़ें

स्वास्थ्य जांच करने पहुंचे डॉक्टर महिला से की अभद्रता
Published on:
29 Apr 2018 10:38 am
Also Read
View All