विश्‍व की अन्‍य खबरें

रूस से सैन्य मदद ली तो कतर पर होगी कार्रवाई: सऊदी अरब

रूस की मिसाइल रक्षा प्रणाली एस-400 कतर को देने के खिलाफ सऊदी अरब।
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2018, 9:25 AM IST
saudi
रूस से सैन्य मदद ली तो कतर पर होगी कार्रवाई: सऊदी अरब

रियाद। सऊदी अरब ने कतर के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है। उसका कहना है कि अगर वह रूस की मिसाइल रक्षा प्रणाली एस-400 को हासिल करता है तो निश्चित तौर पर उसका जवाब दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रियाद ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमानुअल मैक्रॉन को लिखा था कि वह आगे बढ़ने वाले सौदे को रोकने और क्षेत्रीय स्थिरता को बचाने के लिए हस्तक्षेप करें। इसके जवाब में फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय से तत्काल आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

कतर के साथ संंबंध तोड़े

गौरतलब है कि बहरीन और यूनाइटेड अरब अमीरात समेत अन्य क्षेत्रीय शक्तियों द्वारा समर्थित सऊदी अरब ने पिछले साल जून में कतर के साथ संबंध तोड़ दिए थे। कतर पर आरोप था कि वह कट्टरपंथी इस्लामवादी समूहों का समर्थन कर रहा है। बाद में कतर पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए। हालांकि कतर इन आरोपों को हमेशा से खारिज करता रहा है।

कतर की आर्थिक स्थिति खराब

अपने अलगाव को कम करने के प्रयास में कतर ने रूस समेत नए दोस्तों की मांग की है कि वह इस तरह के प्रतिबंध को देश से हटाने में मदद करें। दरअसल सऊदी अरब कतर को अलग—थलग करके उसे झुकने पर मजबूर करना चाहता है। सऊदी ने कतर पर कई तरह के प्रतिबंध लगाकर उसकी आर्थिक स्थिति को हिला कर रख दिया है। ऐसे में कतर के पास बाहरी देशों से समर्थन पाने के अलावा को चारा नहीं है। रूस ने हाल में कतर को एस-400 मिसाइल प्रणाली देने की घोषणा की थी, ताकि वह अपने पड़ोसी देशों से सुरक्षित रह सके। मगर इससे पहले ही रियाद सरकार ने इसका विरोध जताया है। रियाद का कहना कि यह प्रणाली कट्टरपंथियों के हाथ लग सकती है और इससे पड़ोसी देशों पर खतरा मंडरा सकता है।

Published on: