विश्‍व की अन्‍य खबरें

वैज्ञानिकों ने सुपर कंप्यूटर से खोज निकाला कोरोना का इलाज, जल्द बनने वाली है वैक्सीन

दुनिया में कोरोना ( Coronavirus ) के कहर के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिका में वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर ( Super Computer ) की मदद से कोरोना वायरस ( Coronavirus Vaccine ) का इलाज खोजने का दावा किया है। इस खोज के साथ ही कोरोना ( COVID-19 Vaccine ) की वैक्सीन बनाने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2020, 5:31 PM IST
Scientists discovered chemicals by super computer to stop coronavirus
अमेरिका में वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर की मदद से कोरोना वायरस का इलाज खोजने का दावा किया है

दुनिया में कोरोना ( coronavirus ) के कहर के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिका में वैज्ञानिकों ने सुपर कंप्यूटर ( Super Computer ) की मदद से कोरोना वायरस ( Coronavirus Vaccine ) का इलाज खोजने का दावा किया है। इस खोज के साथ ही कोरोना ( COVID-19 Vaccine ) की वैक्सीन बनाने की उम्मीद भी जताई जा रही है। गौरतलब है कि इस महामारी से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। अब तक इस वायरस की वजह से 9000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 1 60000 से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके है। वैज्ञानिक और डॉक्टर्स इस वायरस की वैक्सीन खोजने में जुटे हुए है, लेकिन अभी तक कोई वैक्सीन तैयार नहीं हो सकी है।

वैज्ञानिकों को मिल सकती है बड़ी सफलता
अमेरिका में दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर ( World's Fastest Super Computer ) ने आईबीएएम के जरिए कई ऐसे ड्रग केमिकल ( Super Computer Identifies Chemicals ) खोजने में सफलता प्राप्त की है, जो कोरोना वायरस रोकने में सक्षम है। इसी खोज के बाद इन केमिकल की मदद से कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने की तैयारी चल रही है। अगर ऐसा होता है तो वैज्ञानिकों को इस वायरस के खात्मे के लिए बड़ी सफलता मिल सकती है।

शोधकर्ताओं ने किया परीक्षण
इस खोज के साथ ही शोधकर्ताओं ने आठ हजार तत्वों के यौगिकों के परीक्षण का विश्लेषण किया है, जो कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद करेंगे। इसकी मदद से कोरोना के वायरस का संक्रमण मानव शरीर के अंदर जाने से रोक जा सकता है।

दुनिया में अब तक 9000 की मौत
बता दें कि इस वायरस की वजह दुनिया में अब तक 9000 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 1 60000 से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है। इसके रोकथाम के लिए कई अहम कदम उठाए जा रहे है।

Updated on:
20 Mar 2020, 5:31 PM IST
Published on: