
पैरिस। पैरिस के माली में बीते शनिवार को एक युवक ने चौथी मंजिल की बालकनी से लटक रहे बच्चे को बचाया था।इस पर युवक को फ्रांस की नागरिकता तोहफे में दी जाएगी। उसके इस काम के लिए फ्रांस सरकार और यहां की जनता इतनी खुश हुई है कि वह रातों-रात हीरो बन चुका है। 22 साल के मामौदु गासामा की जहां सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई।वहीं,अब राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा है कि उन्हें फ्रांस की नागरिकता दी जाएगी।
जान पर खेलकर गासामा ने बच्चे को बचाया
दरअसल, जान पर खेलकर गासामा ने चौथी मंजिल पर लटक रहे एक बच्चे को बचाया है। इसके लिए युवक ने एक मिनट भी नहीं गवाया और बालकनी पर चढ़ गया। इसके बाद बगल वाले फ्लैट के एक पड़ोसी ने उस बच्चे को थामने की कोशिश की।गासामा के इस साहस का विडियो सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। मंगलवार को राष्ट्रपति मैक्रो ने गासामा के साथ अपनी मुलाकात का विडियो फेसबुक पेज पर शेयर किया।उन्होंने गासामा को बहादुरी का मेडल भी दिया और साथ ही फ्रांस के फायर सर्विस में नौकरी का भी प्रस्ताव रखा।मेडल पाने के बाद गासामा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किए जाएंगे।गासामा ने कहा कि बच्चे को बचाने के लिए उन्होंने अपनी जान की परवाह बिल्कुल नहीं की।
स्पाइडरमैन के नाम से हुए लोकप्रिय
दरअसल,पैरिस के एक इलाके में गसामा नाम का एक शख्स गुजर रहा था अचानक उसकी नजर एक ऐसी बहुमंजिला इमारत पर पड़ी जिस पर एक बच्चा चौथी मंजिल पर लटका हुआ था। बच्चा गिर न जाए इस डर से गसामा इस तरह से इमारत पर चढ़े कि लोगों ने उनका नाम स्पाइडरमैन रख दिया। बच्चे और बूढ़े सभी उसे अपना हीरो मानते हैं।