
डीजीपी ओपी सिंह ने चलाया रोड सेफ्टी अभियान, तो लोगों से मिला ये जवाब
महोबा. पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने पुलिस महानिदेशक उप्र के निर्देश पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का अभियान छेड़ा है। उप्र के डीजीपी ओपी सिंह द्वारा ट्वीटर के माध्यम से प्रदेश के लोगों के सामने रोड सेफ्टी चौलेंज पेश किया गया है। उन्होंने अपने ट्वीटर के जरिए लोगों से इस चौलेंज में शामिल होने की अपील की है और एक वीडियो साझा किया है। इसमें सीट बेल्ट और हेलमेट न लगाने के अलग-अलग बहाने बताए गए है। अपलोड किए गए वीडियो को लेकर लोगों का सकारात्मक जवाब मिला है।
रोड सेफ्टी के लिए चलाया अभियान
पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने बताया कि रोड सेफ्टी के प्रति जागरुक करने के वीडियो या सेल्फी यूपी पुलिस के ट्वीटर हैंडल और हैशटैग रोड सेफ्टी चौलेंज पर साझा करें।उसे स्वीकारने के लिए कम से कम पांच लोगों को टैग करें। डीजीपी के निर्देश पर एसपी एन. कोलांची ने अपने आवास से कार्यालय तक लगभग छह किमी की यात्रा यूपी 100 बाइक द्वारा पूरी सेफ्टी के साथ पूरी की।
सुरक्षा का दिया संदेश
उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ ही लोगों को यह संदेश दिया कि वाहन चलाते समय सुरक्षा संबंधी सभी यातायात निर्देशों का पालन करें, जिससे लोग और उनका परिवार सुरक्षित रह सके। यही रोड सेफ्टी चैलेंज का उद्देश्य है। इस दौरान सीसीटीएनएस प्रभारी अंकुर जायसवाल आदि मौजूद रहे।
गौरतलब है कि सीट बेल्ट और हेलमेट के बिना गा़ड़ी चलाना खतरे से खाली नहीं होता है। लोग इसे तब तक हल्के में लेते हैं, जब तक उन्हें या उनके किसी जानने वाले को कोई नुकसान न हो जाए। लेकिन एक छोटी सी लापरवाही जान ले सकती है। डीजीपी ओपी सिंह द्वारा लोगों को जागरूक करने का यह तरीका न सिर्फ उन तक एक संदेश पहुंचाता है, बल्कि जागरूक भी करता है। इस अभियान में कई लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
Updated on:
29 May 2018, 6:35 PM IST
Published on:
29 May 2018, 6:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.