विश्‍व की अन्‍य खबरें

तालिबानी हमले में नौ अफगानी सुरक्षाकर्मी मारे गए

इस दौरान कई घंटों तक चली मुठभेड़ में छह तालिबानी लड़ाके भी मारे गए और तीन अन्य घायल हुए हैं
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2018, 3:38 PM IST
army
army

काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत में आतंकवादी हमले में नौ सुरक्षा अधिकारी मारे गए है। माना जा रहा है कि तालिबान के विद्रोहियों ने सोमवार को बाला बुलुक जिले में एक चेक पोस्ट पर हमला किया,जिसके कारण जवानों की मौत हो गई। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद नसीर मेहरी के अनुसार तालिबान द्वारा सुरक्षा बल की चौकी पर किए हमले में कम से कम नौ सैनिकों की मौत हो गई। इस दौरान कई घंटों तक चली मुठभेड़ में छह तालिबानी लड़ाके भी मारे गए और तीन अन्य घायल हुए हैं। वहीं इससे पहले एक अन्य तालिबानी हमले में सात पुलिसकर्मी मारे गए। इस हमले में एक पुलिस चेक पोस्ट को उड़ा दिया गया था।

अफगान सुरक्षा बलों के खिलाफ हमले तेज हुए

टोलो समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार फराह में हुए हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। मेहरी के अनुसार हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया गया है,जिसने अफगान सुरक्षा बलों के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। इससे पहले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मतदाता पंजीकरण केंद्र पर हुए आत्मघाती हमले में 69 लोग मारे गए हैं। इसमें 120 लोग घायल हो गए थे। समाचार एजेंसी एफे के अवुसार कुछ शवों को अस्पतालों की बजाए सीधे घर ले जाया गया, जिस वजह से मृतकों की संख्या बढ़ी है।

मृतकों की संख्या बढ़ी

रविवार को आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, काबुल में हुए आत्मघाती हमले मृतकों की संख्या 57 और घायलों की 119 थी। मृतकों में 27 महिलाएं और दो पुलिसकर्मी हैं। जिन शवों को घर ले जाया गया था, उन्हें बाद में अस्पताल ले जाय गया, जिसमें मृतकों की कुल संख्या का पता लगाने में देरी हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घायलों में लगभग आधी संख्या महिलाओं की हैं जबकि पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में अभी भी तालिबान का आतंक छाया हुआ है। पहले अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिक बढ़ी तादात में मौजूद इस कारण यहां पर आतंकवादी गतिविधियों को कुछ हद काबू पाया जा सका था। मगर जब से यहां से अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम हुई है तब से इस क्षेत्र में अशांति का माहौल बना हुआ है।

Published on: