29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमलों से दहला अफगानिस्तान, जाजान प्रांत में आईएस के 10 आतंकी ढेर

अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जाजान प्रांत में आईएस के 10 आतंकी मारे गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 22 Apr 2018, 7:11 PM IST

file pic

काबुलः अफगानिस्तान के जाजान प्रांत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 10 आतंकवादी ढेर हो गए। इस दौरान सुरक्षाबलों का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो सैनिक घायल भी हुए हैं। जाजान प्रांत के उप पुलिस प्रमुख अब्दुल हाफिज खाशी ने बताया कि आईएस के लड़ाकों ने दारजाब जिला मुख्यालय के बाहर स्थित सुरक्षा चौकियों पर हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। कई घंटों तक चली मुठभेड़ का सुरक्षा बलों ने 10 आतंकियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में 9 आतंकवादी भी घायल हुए हैं जिन्हें सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है।

काबुल में भी आत्मघाती हमला
वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आत्मघाती हमले में मरने वाले लोगों की संख्या 52 हो गई है। इस हमले में करीब 115 लोग घायल हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस) ने ली है। बताया जा रहा है कि मतदाता और पहचान पत्र पंजीकरण केंद्र के बाहर भीड़ में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दरअसल 20 अक्टूबर को यहां पर चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर सुरक्षा बलों की चिंता और बढ़ गई है।

ये भी पढ़ेंः काबुल: वोटर आईडी सेंटर पर आत्मघाती हमले में 31 की मौत, 50 घायल

सरी पुल प्रांत में तालिबान का हमला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को अफगानिस्तान के सरी पुल प्रांत में एक पुलिस चौकी पर तालिबान लड़ाकों ने भी हमला कर दिया। इस हमले में 6 स्थानीय पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी जबकि दो लोग घायल हुए थे। सरी पुल प्रांत प्रवक्ता जबी अमानी ने बताया कि तालिबान आतंकी से निपटने के लिए पुलिस ने इलाकों की घेराबंदी कर ली है। फिलहाल आतंकियों की धड़-पकड़ की कोशिश जारी है। पिछले 24 घंटे के अंदर आतंकियों के हमले से अफगानी सुरक्षा बल भी सकते हैं। सुरक्षाकर्मियों ने कहा है कि किसी भी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा।