29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काबुल: वोटर आईडी सेंटर पर आत्मघाती हमले में 31 की मौत, 50 घायल

काबुल से लगे दश्‍त-ए-बर्की में आतंकियों ने आत्‍मघाती हमला कर एक बार फिर अल्‍पसंख्‍यक समुदायों को बनाया निशाना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 22 Apr 2018, 3:33 PM IST

Explosion,Thing like bomb

Explosion by Thing like bomb in chauhtan Serious injury to woman

नई दिल्‍ली। रविवार सुबह 10 बजे अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के लगते दश्त-ए-बर्की क्षेत्र में आतंकियों ने एक बार फिर आत्‍मघाती हमले को अंजाम दिया। इस हमले में 31 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 लोगों के घायल होने की सूचना है। आत्‍मघाती बम विस्‍फोट चुनाव आयोग के वोटर आईडी वितरण केंद्र पर हुआ। काबुल के कार्यवाहक पुलिस चीफ मोहम्मद दाऊद आमीन ने बताया कि आईडी डिस्ट्रिब्यूशन ऑफिस के दरवाजे पर एक एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस हमले की फिलहाल किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

हमले के पीछे तालिबान का हाथ

इस हमले के पीछे तालिबानी आतंकियों का हाथ माना जा रहा है। इससे पहले बीते हफ्ते कई वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर्स पर आतंकियों ने बम विस्‍फोट की घटनाओं को अंजाम दिया था। बीते गुरुवार को अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने घोर प्रांत के वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर पर हमला कर दिया था और दो अधिकारियों को अगवा कर लिया था। इस हमले के पीछे तालिबान का हाथ होने की आशंका थी।

रविवार का विस्फोट पश्चिमी कबाब का एक क्षेत्र दश्‍त-ए-बर्की में हुआ, जो मुख्य रूप से शिया हजारा अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं। इन समुदायों को अफगानिस्‍तान में बार-बार निशाना बनाया जाता है। अफगान अधिकारियों का कहना है कि आतंकी संगठन संसदीय चुनावों को बाधित करना चाहते हैं। इसी मकसद से मतदाता पहचान केंद्रों पर लगातार हमले जारी है। आज का हमला भी उसी का हिस्‍सा है।

पीडि़तों की संख्‍या में हो सकता है इजाफा

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानेश ने कहा कि मतदाता पहचान केन्‍द्र पर चुनाव अधिकारी इस वर्ष होने वाले संसदीय चुनावों के लिए मतदाताओं को पहचान पत्र जारी कर रहे थे। काबुल पुलिस प्रमुख के सलाहकार अशमत स्टेनकेजई ने कहा कि कम से कम 31 लोग मारे गए और 50 से ज्यादा घायल हो गए है। उन्‍होंने कहा कि मृतकों और घायलों की संख्‍या में इजाफा हो सकता है।