29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरोप- प्रत्यारोप के साथ सीमा पर भिड़े पाक-अफगानिस्तान, मारे गए कई सैनिक

दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 16 Apr 2018, 11:15 AM IST

Pak-Afghan border

नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर रविवार को दोनों तरफ से सैनिकों की जमकर भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत का कारण बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने सीमा पार कर पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में घुसपैठ की थी। जिसके बाद अफगान सेना ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।जानकारी के मुताबिक दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।

मुठभेड़ के बाद दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति
खोस्त के प्रोविसिनल गवर्नर के प्रवक्ता तालिब मंगल ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि इस झड़प में दो अफगान नागरिक और वहीं चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। वहां के कार्यवाहक पुलिस कर्नल अब्दुल हन्नान जरदान ने जानकारी दी कि मारे गए लोगों में एक अफगान नागरिक और अन्य दो पाकिस्तानी सैनिक है। इस मुठभेड़ के बाद दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बढ़ गयी है। बताया जा रहा है कि मारे गए दोनों पाकिस्तानियों का शव पाकिस्तान के ही जनजातीय इलाके के पास अफगान की तरफ से मिले हैं। बता दें इस घटना में तीन नागरिकों के घायल होने की भी खबरें आ रही हैं। गवर्नर के प्रवक्ता ने दो पाकिस्तानी सैनिकों के अफगानिस्तान की जमीन से हिरासत में लिए जाने की जानकारी भी दी है।

पाकिस्तान का आरोप
वहीं पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि यह मुठभेड़ अफगान सैनिकों की तरफ से शुरू की गई। उनका कहना है कि पाक के अर्धसैन्य बल फ्रंटियर कोर के जवान सीमा पर सामन्य रूप से निगरानी में लगे हुए थे, तभी अफगान सैनिको के तरफ से उनपर गोलियों का हमला होने लगा। हालांकि पाक के तरफ से दिए बयान में यह स्पष्ट नहीं हुआ कि उसने इस हमले के जव्वाब में क्या कदम उठाया। पाक सेना का कहना है कि इस हमले में दो की मौत हो गयी और पांच घायल हो गए।

ये है दोनों देशों के सीमाओं के बीच विवाद की वजह
दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर विवाद काफी पुराना है। दरअसल साल 1896 में तत्कालीन ब्रिटिश शासकों ने दोनों देशों के बीच 2400 किलोमीटर लंबी डूरंड सीमा खींची थी। जिसे अफगानिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा मानने से इनकार करता रहा है। और यही कारण वहां सीमा पर बनाए गए बंकरों और चौकियों का वो लगातार विरोध करता रहा है। इस मामले को दोनों देशों के बीच के तनाव का बड़ा कारण माना जाता है। इसके चलते ही दोनों देश एक-दूसरे पर सीमावर्ती क्षेत्र में आतंकियों पर कोई जवाबी कदम न उठाने के लिए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं।