विश्‍व की अन्‍य खबरें

मां के इस प्यार को कोटि-कोटि नमन, कहानी सुन दिल फफक कर रो न पड़े तो कहना

अमेरिका के न्यू कैरोलीना में रहने वाली नताली वीवर ने मां के प्यार की सबसे ज़बरदस्त मिसाल कायम की है।

2 min read
Feb 16, 2018
america

नई दिल्ली। आपकी शक्ल दुनिया की नज़रों में कितनी भी बुरी क्यों न हो, लेकिन आपकी मां की नज़रों में आप इस दुनिया के सबसे सुंदर बेटे या बेटी होते हैं। इस धरती पर भगवान ने मां की रचना ही शायद इसलिए की है कि वह आपको किसी भी परिस्थितियों में स्वीकार करती है। मां से ताकतवर इस दुनिया में कोई भी शख्स नहीं हो सकता। हमारे अंदर बेशक करोड़ों कमियां क्यों न हों, लेकिन एक मां ही है जो अपनी अधूरी संतान को भी अपने प्यार से पूरा कर देती हैं। आज इसी सिलसिले में हम आपके लिए एक ऐसी मां की खबर लेकर आए हैं, जिन्होंने ममता की किताब में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना में रहने वाली नताली वीवर ने मां के प्यार की सबसे ज़बरदस्त मिसाल कायम की है। बता दें कि नताली की एक बेटी हैं जो मानसिक और शारीरिक रूप दोनों से ही दिव्यांग हैं। नताली की इस बेटी का नाम सोफिया है, जो जन्म से ही ऐसी है। लेकिन फिर भी मां ने अपनी इस बेटी के प्यार में कोई कसर नहीं छोड़ी। बल्कि अपनी इस बेटी को नताली ने असाधारण प्यार और सम्मान दिया, ताकि उसे कभी ऐसा न लगे कि वह एक दिव्यांग है। नताली के अनुसार ऐसे बच्चों को हमारे साधारण प्यार से भी ज़्यादा प्यार की ज़रूरत होती है।

बेटी को लेकर नताली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हमेशा ऐसे बच्चों के लिए दुनिया के सामने उनके हक की बातें करती हैं। नताली ने कहा कि ऐसे बच्चे भी बाकी बच्चों की तरह अपनी ज़िंदगी को शानदार तरीके से जी सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले हमें खुद को बदलना होगा। बता दें कि मां के प्यार और दुलार की वजह से ही सोफिया दिव्यांग होने के बावजूद आम बच्चों की तरह जीती है और अपनी ज़िंदगी के हसीन लम्हों को एन्जॉय कर रही है।

Published on:
16 Feb 2018 07:28 pm