29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर हफ्ते मरने के लिए 4 हज़ार लोग पहुंचते हैं इस जगह, फिर होता है रोंगटे खड़े कर देना वाला चमत्कार

हम एक चर्च के बारे में बात कर रहे हैं, जहां तक पहुंचने के लिए लोगों को अपनी जान पर खेलना पड़ता है।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Feb 16, 2018

church

नई दिल्ली। दुनिया में ऐसे चमत्कारी जगहों की कोई कमी नहीं है, जिसके बारे में सुनते ही लोगों के होश उड़ जाते हैं। खास बात ये है कि इन चमत्कारी जगहों में ज़्यादातर धार्मिक स्थल ही होते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे धार्मिक स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी सच्चाई जानने के बाद आपकी जान हलक में अटक जाएगी। जी हां, वो कहते हैं न कि भगवान के दर पर जाने का रास्ता सबसे कठिन रास्तों में से एक होता है। दूसरे शब्दों में कहें तो भगवान के दर्शन करने के लिए काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

दरअसल हम एक चर्च के बारे में बात कर रहे हैं, जहां तक पहुंचने के लिए लोगों को अपनी जान पर खेलना पड़ता है। चर्च तक जाने वाला ये रास्ता आपको मौत के रास्ते से लेकर जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोग तो इस चर्च तक पहुंचने से पहले ही वापस लौट आते हैं। मौत के रास्ते से चर्च तक पहुंचने वाला यह डरावना रास्ता अमेरिका के कोलंबिया में स्थित है।

बता दें कि दुनिया के सबसे खतरनाक धार्मिक स्थलों में से एक यह चर्च ज़मीन से करीब 220 फीट की ऊंचाई वाली गहराई पर स्थित है। जानकारों का मानना है कि यह चर्च आज से करीब 1600 साल पुराना है, जिसका निर्माण 5वीं शताब्दी में हुआ था। लेकिन इस रास्ते की सबसे डरावनी बात यह है कि यह एक नमक की खान से होकर गुज़रना पड़ता है। लेकिन जो सबसे खतरनाक चीज़ है, वो यही है कि इस रास्ते पर कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।

इन सब के बावजूद यहां प्रत्येक रविवार करीब 4 हज़ार लोगों का भारी-भरकम हुजूम टूट पड़ता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस खतरनाक चर्च में कुल 14 पूजास्थल हैं। चर्च की शोभा को बढ़ाने के लिए यहां नमक से बनी मूर्तियां बनाकर लगाई गई हैं। चर्च के अंदर की गई पूरी लाइटिंग एलईडी पर आधारित हैं। यहां आने वाले भक्त एक विशाल 16 फुट ऊंचे पवित्र क्रॉस के आगे प्रार्थना करते हैं।