विश्‍व की अन्‍य खबरें

इस लड़के से नहीं पट रही थी एक भी लड़की तो किया ये काम कि दुनिया हैरान हो गई

गर्लफ्रेंड नहीं बन रही थी, तो ले लिया गर्ल्स कॉलेज में एडमिशन

2 min read
Mar 29, 2018

नई दिल्ली। अगर आपसे पूछा जाए कि आप अपना लाइफ पार्टनर कैसा चाहते हैं, तो अममून जवाब यही आएंगे कि उनका लाइफ पार्टनर सुंदर हो, अच्छा हो, हर चीज से संपूर्ण हो। ताकी उनकी लाइफ बहुत अच्छे से चल सके। अगर उसे कभी कोइ परेशानी आए तो वह उसे आसानी से संभाल सके। इसलिए आजकल के जमाने में लोग शादी से पहले ही अपना पार्टनर ढूंढने लगे हैं। रिलेशनशिप में आने लगे हैं। लेकिन कई बार होता है कि कुछ लोगों की शादी से पहले उन्हें कोई गर्लफ्रेंड या कोई बॉयफ्रेंड नहीं मिल पाता। अगर साधारण भाषा में कहें, तो वह रिलेशन में नहीं आ पाते। वहीं कई लोग तो इसे एक स्टेट्स सिंबल भी मानते हैं। कई लोगों के लिए उनका गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड होना एक कूल टशन है।

आज हम आपको एक ऐसे लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी आज तक कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी। इसलिए उसने कुछ ऐसा किया जिससे आपके चेहरे पर दो फुट की मुस्कान न आ जाए तो कहना। ईस्ट चाइना बोले तो पूर्वी चीन में रहने वाले इस शख्स की कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी। इसलिए इस बंदे ने गर्ल्स कॉलेज में ही एडमिशन ले लिया। जब उससे पूछा गया कि तुम तो लड़के हो और गर्ल्स कॉलेज में एडमिशन क्यों तो उसने अपना दर्द छलकाते हुए कहा कि उसकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं रही है। इसलिए वो यहां एडमिशन लेने के बाद आसानी से अपने लिए एक गर्लफ्रेंड ढूंढ लेगा। उसने कहा कि यहां काफी सारी लड़कियां है। इसलिए वो चाहता है कि वो यहां एडमिशन ले ताकि उसकी कोई गर्लफ्रेंड बन सके। बता दें कि लड़के की उम्र 18 साल है और जिस यूनिवर्सिटी में उसने एडमिशन लिया है वहां लड़कों का 1% कोटा भी होता है। यही नहीं इस कॉलेज में तकरीबन 1500 लड़कियां भी पढ़ती हैं। लड़के का कहना है कि उसे विश्वास है कि अगर वो इस कॉलेज में रहा तो अपने लिए एक गर्लफ्रेंड जरूर बना लेगा।

ये भी पढ़ें

30 की उम्र है प्यार के लिए परफेक्ट, 20 से अलग होगा इस बार का अहसास

ये भी पढ़ें

युवती से पुलिस वाले ने रचाई शादी, फिर पत्नी मानने से किया इंकार
Published on:
29 Mar 2018 04:36 pm
Also Read
View All