Trump invitation: अमरीकी राष्ट्रपति ने उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य विहीन जोन में मुलाकात करने को कहा
ओसाका।अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को एक ऐतिहासिक बैठक के लिए आमंत्रित किया है। उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच यह बैठक सैन्य विहीन जोन (demilitarized zone) में कराने की इच्छा व्यक्त की गई है। ट्विटर पर ट्रंप ने जोंग को ये निमंत्रण भेजा है। अगर किम जोंग, ट्रंप के इस आमंत्रण को स्वीकार करते हैं तो ये दोनों नेताओं के बीच तीसरी मुलाकात होगी। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि जी-20 सम्मेलन के बाद वह दक्षिण कोरिया के लिए रवाना होंगे।
ट्रंप ने ट्वीट किया कि अगर उत्तर कोरिया के नेता चाहें तो वह उनसे हाथ मिलाने के लिए बॉर्डर पर मिलेंगे और वह उनका अभिवादन करेंगे। ट्रंप ने कहा कि वह किम से कुछ देर के लिए बातचीत करना चाहते हैं। हालांकि प्योंगयांग की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
इससे पहले ट्रंप और किम के बीच बैठक फरवरी में वियतनाम के शिखर सम्मेलन में विफल हो गई थी। परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर दोनों के बीच आम सहमति नहीं बन सकी थी। इसके बाद कोरियाई प्रायद्वीप में शांति बनाने के लिए निजी पत्रों का आदान-प्रदान किया गया। दोनों नेताओं ने पिछले साल सिंगापुर में बैठक करके सबको हैरान कर दिया था।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..