विश्‍व की अन्‍य खबरें

ट्रंप और पुतिन के बीच हो रही है ऐतिहासिक मुलाकात, दुनिया पर पड़ सकता है इसका असर

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुरू हुई वार्ता। पूरी दुनिया की है इस महामुलाकात पर नजर।
2 min read
putin
ट्रंप और पुतिन के बीच हो रही है ऐतिहासिक मुलाकात, दुनिया पर पड़ सकता है इसका असर

हेलसिंकी। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के उनके समकक्ष व्लादिमीर पुतिन सोमवार यानी आज अपने पहले आधिकारिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस ऐतिहासिक मुलाकात के लिए अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हेलसिंकी पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि इस दौरान दोनों नेता सीरिया, यूक्रेन संघर्ष, परमाणु निरस्त्रीकरण और 2016 के अमरीकी चुनावों में रूस के कथित दखल सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। ट्रंप ब्रिटेन का दौरा समाप्त करने केबाद स्कॉटलैंड से हेलसिंकी पहुंचे। इन दोनों देशों की बैठक पर पूरी दुनिया की नजर है।

दुनिया पर होगा मुलाकात का असर
माना जा रहा है कि इस बैठक से निकलने वाले नतीजों का असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। यह सम्मेलन सोमवार को दोपहर 1.20 बजे बाद राष्ट्रपति पैलेस में शुरू हो चुका है। यह पूरी तरह से पुतिन और ट्रंप की निजी मुलाकात होगी। यह बैठक लगभग डेढ़ घंटे चल सकती है। ट्रंप और पुतिन अपने मंत्रियों और सलाहकारों के साथ वर्किंग लंच भी करेंगे और इसके बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

अमरीका ने यूक्रेन को सैन्य मदद दी है। यदि राष्ट्रपति ट्रंप इसे रोक देते हैं तो पुतिन के लिए ये मुलाकात काफी फायदेमंदर साबित हो सकती है। हालांकि ऐसा होना और क्राइमिया पर रूस के क़ब्ज़े को अमरीकी मान्यता मिलना मुश्किल है


दोनों देशों के बीच रिश्ते यूं तो हमेशा से ही मुश्किल रहे हैं, लेकिन साल 2014 में रूस के क्राइमिया को यूक्रेन से छीनने के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में जोरदार गिरावट आई है। इसके बाद अमरीका और कई अन्य देशों ने रूस पर सख़्त आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे। अमरीकी जांच एजेंसियां मानती हैं कि रूस ने चुनावों को ट्रंप के पक्ष में करने के लिए काम किया। अमरीका में इस समय विशेष अभियोजक रॉबर्ट म्यूलर के नेतृत्व में राष्ट्रपति चुनावों में रूसी दख़ल की जांच चल रही है. राष्ट्रपति ट्रंप इसे राजनीतिक साज़िश बताकर ख़ारिज करते रहे हैं।

Published on:
16 Jul 2018 03:55 pm