
वाशिंगटन। पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तानी पत्रकारों की जमकर क्लास लगाई। कश्मीर पर जब एक पत्रकार ने अपनी टिप्पणी शुरू की तो ट्रंप ने उसे टोका और उसकी जमकर बेइज्जती कर डाली। उन्होंने इमरान खान से कहा कि वह कहां से ऐसे पत्रकारों को ढूंढ़कर लाते हैं।
पाक पीएम इमरान खान के साथ प्रेस काॅन्फ्रेंस में ट्रंप ने कई बार पाकिस्तानी रिपाेर्टराें की खिंचाई की। पाकिस्तान के एक पत्रकार ने जब कश्मीर के मुद्दे पर टिप्पणी की तो, उन्हाेंने कहा कि उन्हें स्क्रिप्ट अच्छी लगी। ट्रंप ने उससे पूछ डाला कि क्या वह पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।
कश्मीर को लेकर सवाल पूछने पर पत्रकार की ओर इशारा करते हुए ट्रंप ने इमरान से पूछा की वह कहां से ऐसे रिपोर्टर लाते हैं। इस पर इमरान भी छेप गए। रिपोर्टर की वजह से उनकी खासी बेइज्जती हुई।
प्रेस कांफ्रेंस में इमरान खान ने कहा कि अफगानिस्तान,भारत,कश्मीर और ईरान पर उनकी बात हुई। उन्हाेंने कहा कि यह सब हमारे पड़ाेसी हैं। इस पर ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास अच्छे पड़ाेसी हैं। इसका उन्हें लाभ उठाना चाहिए। ट्रंप का इशारा भारत की ओर था।