विश्‍व की अन्‍य खबरें

भारत के लोग भाग्यशाली हैं कि उनके पास नरेंद्र मोदी जैसा नेता है: डोनाल्ड ट्रंप

पीएम नरेंद्र मोदी से ट्रंन की फोन पर बात हुई कहा, भारतीयों के लिए महान नेता 28 -29 जून को जापान में जी-20 समिट में हो सकती है मुलाकात
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 May 2019, 1:58 PM IST
donald
ट्रंप ने भारतीयों को बताया भाग्यशाली, कहा- उनके पास नरेंद्र मोदी जैसा नेता

वाशिंगटन। लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिलने के बाद अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन पर बधाई दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि भारतीय भाग्यशाली हैं कि उनके पास नरेंद्र मोदी जैसा नेता है। ट्रंप ने लिखा अभी पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बात हुई। उनकी बड़ी जीत पर मैंने उन्हें बधाई दी है। वह भारतीयों के लिए एक महान नेता हैं। भारतीय लोग भाग्यशाली हैं कि उनके पास नरेंद्र मोदी हैं।

बेहतर रिश्ते की उम्मीद जताई

फोन पर ट्रंप ने पीएम मोदी से बेहतर रिश्ते की उम्मीद जताई है। दोनों नेताओं ने जून में होने वाले जी-20 समिट में मुलाकात कर भारत और अमरीका के संबंधों को लगातार मजबूती प्रदान करने के लिए मिलकर काम करने पर भी सहमति जताई। यह सम्मेलन 28 -29 जून को जापान के ओसाका में होने जा रहा है। व्हाइट हाउस के अनुसार राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में अमरीका और भारत के बीच बीते दो सालों में प्राप्त उपलब्धियों के आधार पर बनी रणनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
26 May 2019, 1:58 PM IST
Published on: