विश्‍व की अन्‍य खबरें

तुर्की: पत्रकार को मारने का आदेश सऊदी अरब सरकार के सर्वोच्च स्तर से आया

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने कहा, हत्या के पीछे किन लोगों का हाथ है इसका खुलासा करना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की जिम्मेदारी है
less than 1 minute read
Nov 03, 2018
journalist
तुर्की: पत्रकार को मारने का आदेश सऊदी अरब सरकार के सर्वोच्च स्तर से आया

अंकारा। पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने शुक्रवार को कहा कि सऊदी पत्रकार को मारने का आदेश सऊदी अरब सरकार के सर्वोच्च स्तर से आया था। उन्होंने कहा कि इस हत्या के पीछे किन लोगों का हाथ है इसका खुलासा करना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की जिम्मेदारी है।

शाह सलमान ने नहीं दिया आदेश

एर्दोआन कहते हैं कि उन्हें नहीं लगता है कि दो अक्टूबर को सऊदी वाणिज्य दूतावास के भीतर खशोगी को मारने का आदेश सऊदी अरब के शाह सलमान ने दिया था। वह लिखते हैं कि सऊदी अरब के साथ तुर्की के निकट संबंध हैं, इसका अर्थ यह नहीं है कि तुर्की एक पत्रकार की मौत पर अपनी आंखें बंद कर लेगा। एर्दोआन ने कहा कि उन्हे पता है कि खशोगी को मारने का आदेश सऊदी अरब सरकार के सर्वोच्च स्तर से आया था। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के जिम्मेदार सदस्य होने के नाते,खशोगी की मौत के पीछे किसका हाथ है इसका खुलासा करना और सऊदी अरब के अधिकारियों ने किस पर इतना यकीन किया,यह पता करना चाहिए।

गला घोंट दिया गया

एर्दोआन यह भी लिखते हैं कि वे लोग हत्या को छुपाने का प्रयास कर रहे हैं। इस्तांबुल के मुख्य अभियोजक ने बुधवार को घोषणा की कि अमरीका में निर्वासन में रह रहे खशोगी जैसे ही वाणिज्य दूतावास में घुसे पूर्व नियोजित तरीके से उनका गला घोंट दिया गया। फिर उनके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए।

Published on:
03 Nov 2018 12:34 pm