
पत्रकार खशोगी मामले में तुर्की ने सऊदी अरब से मांगा जांच में सहयोग
रियाद। तुर्की के न्याय मंत्री ने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की जांच में गुरुवार को सऊदी अरब से मदद का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता। अब्दुलहमित गुल ने कहा कि सऊदी अरब के शीर्ष अभियोजक तुर्की के जांच कर्मियों के सवालों का जवाब देने में नाकाम रहे कि पत्रकार की हत्या कहां पर की गई और शव कहां पर है। सऊदी अरब के शीर्ष अभियोजक ने हत्या की संयुक्त जांच के तहत तीन दिन इस्तांबुल में गुजारे।
शरीर को टुकड़ों में काटा गया था
गुल के अनुसार उन्हें उम्मीद है कि इन सवालों के जवाब मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता। यह मुद्दा वैश्विक मुद्दा बन चुका है। यह ऐसा मुद्दा नहीं है कि इसे रफा-दफा कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि सऊदी के अधिकारी उनके साथ जांच में सहयोगी बनें। उन्हें जांच में मदद करनी होगी ताकि घटनाक्रम सामने आए। वहीं तुर्की के मुख्य अभियोजक ने कहा कि पत्रकार जमाल खशोगी को इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास में प्रवेश करते ही गला घोंटकर मार डाला था। मुख्य अभियोजक के मुताबिक खशोगी के शरीर को सोची समझी योजना के तहत टुकड़ों में काटा गया था।
सऊदी अब तक मौन है
सऊदी अरब ने पहले ही यह कबूल कर लिया है कि उसी के दूतावास में पत्रकार खशोगी की हत्या की गई थी। हालांकि उनकी हत्या कैसे की गई इस बात पर सऊदी अब तक मौन है। दरअसल, रियाद की ओर से जारी बयान के मुताबिक खशोगी की दूतावास में किसी से लड़ाई हो गई थी। जिसके बाद हुई मारपीट के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।
Published on:
02 Nov 2018 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
