
खाशोगी के हत्यारों पर सऊदी अरब में चलेगा मुकदमा
मनामाः पत्रकार जमाल खाशोगी के हत्यारों पर सऊदी अरब में मुकदमा चलाया जाएगा। यह जानकारी सऊदी के विदेश मंत्री अदेल अहमद अल-जुबेर ने दी है। उन्होंने कहा कि खाशोगी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड की जांच में अभी समय लगेगा और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बहरीन में एक शिखर सम्मेलन में अदेल अहमद अल-जुबेर ने कहा कि सऊदी अरब के सबंध अमरीका से काफी अच्छे हैं। उन्होंने अमरीका को भरोसा देते हुए कहा कि पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाएगी।
खशोगी के परिवार ने सऊदी अरब छोड़ा
मानवाधिकारों की वकालत करने वाली संस्था 'ह्यूमन राइट्स वॉच' (एचआरडब्ल्यू) ने गुरुवार को कहा था कि सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की कथित हत्या के बाद उनका बेटा परिवार सहित देश छोड़ दिया है। अब यह परिवार अमरीका में रहेगा। सऊदी अरब सुल्तान सलमान बिन अब्दुल्लाजीज और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हाल ही में जमाल खशोगी के बेटे सालाह खशोगी से मिलकर सहानुभूति व्यक्त की थी। बता दें कि दो अक्टूबर को जमाल खशोगी की इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब दूतावास में कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।
Published on:
27 Oct 2018 05:17 pm
बड़ी खबरें
View Allखाड़ी देश
विदेश
ट्रेंडिंग
