विश्‍व की अन्‍य खबरें

नाइजीरिया में दो अलग-अलग घटनाओं में 40 लोगों की मौत

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

2 min read
Feb 17, 2018

लागोस। नाइजीरिया में दो अलग-अलग घटनाओं में 40 लोगों की मौत हो गई। वहां के बोर्नो राज्य के एक बाजार में आत्मघाती हमले हुए। तीन आत्मघाती हमलावरों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, 'यह घटना कोंडुगा शहर के बाहरी इलाके कासुवार कीफी में तब हुई, जब तीनों आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया।' वहीं एक अन्य मामले में मवेशी चुराने के विवाद में 18 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

हमलावर का नाम सामने नहीं
इस घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, 'तीनों आत्मघाती हमलावरों ने भीड़-भाड़ वाले बाजार में खुद को एक साथ उड़ा लिया।' हालांकि घटना के बाद अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ये भी पढ़ें

सेना का खुलासा: जून में ही घुसपैठ कर चुके थे सुंजवां आर्मी कैंप पर हमला करने वाले आतंकी

18 लोगों की गोली मारकर हत्या
वहीं वहां के उत्तर पश्चिमी जामफारा क्षेत्र में हथियारबंद हमलावरों ने 18 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बारे में प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद शेहू ने बताया कि सशस्त्र गिरोह ने बिरानी गांव के लोगों पर घात लगाए बैठे हमलावरों ने मौका देखकर हमला किया।

यह घटना मवेशी चुराने की मंशा से अंजाम दिया गया
मामले में स्थानीय मीडिया में रिपोर्टों में तो मृतकों की संख्या 40 तक बताई जा रही है। बता दें यह मामला मवेशी चुराने की मंशा से किया गया था। वहां एक स्थानीय मीडिया हाउस की खबर के अनुसार इस साल की शुरुआत से ही किसानों और चरवाहों ने पांच नाइजीरियाई राज्यों में भूमि अधिग्रहण के लिए लड़ाइयां की हैं,जिनमें अब तक हज़ारों लोगों को विस्थापन झेलना पड़ा और करीब 168 लोग मारे जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें

कोई श्राप है या जादू? इस वायरल फोटो का पूरा सच कर देगा आपको भौच्चका
Published on:
17 Feb 2018 04:04 pm
Also Read
View All