विश्‍व की अन्‍य खबरें

वियतनाम में Typhoon तूफान ने मचाई तबाही, 35 की मौत, कई लापता

वियतनाम में Typhoon तूफान ने मचाया कहर भूस्खलन और भारी बारिश के बाद 35 लोगों की गई जान 11 जवान और 12 मछुआरों समेत कई लोग लापता

2 min read
Oct 30, 2020
वियतनाम में टाइफून तूफान ने मचाई तबाही

नई दिल्ली। वियतनाम ( Vietnam ) में टाइफून तूफान ( Typhoon) ने जमकर तबाही मचाई है। तूफान ( Cyclone ) के साथ-साथ भारी बारिश और भूस्खलन ने कई लोगों को जान ले ली है। मिली जानकारी के मुताबिक वियतनाम में पिछले 20 वर्ष में टकराने वाले सबसे शक्तिशाली तूफान टाइफून ने लाखों लोगों को प्रभावित किया। गुरुवार को आए इस तूफान में अब तक 35 लोगों के मारे जाने और 50 से अधिक लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है।

आंधी-तूफान के कारण गुरुवार को वियतनाम में दो अलग-अलग भूस्खलन में 8 लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सभी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस तूफान में लापता हुए लोगों को बचाने के लिए बचावकर्मी लगे हुए हैं।

बचाव दल का पूरा फोकस देश के मध्य क्षेत्र के तीन गांवों पर था, जहां भूस्खलन से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई थी और 40 से अधिक अन्य लोगों के मलबे में दबे होने का शंका है।

उप प्रधानमंत्री त्रिन्ह दीन्ह डंग ने भूस्खलन से प्रभाविक इलाकों का दौरा किया। यहां सेना के जवान बुलडोजर से मलबे को हटाने के लिए काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मदद के लिए और अधिक सैनिकों को भेजने का आदेश दिया।

उन्होंने कहा जब मलबा हटाने के मशीनें पहुंचने में काफी समय लगेगा इससे बेहतर होगा कि बड़ी संख्या सैनिक उन स्थानों तक पहुंचकर लोगों के सुरक्षित स्थान तक पहुंचाएं।

आपको बता दें कि मारे जाने वाले लोगों में 12 मछुआरे भी थे जिनकी नाव टाइफून तूफान के चलते 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं से पलट गई थी। वहीं 14 अन्य मछुआरे अब भी लापता हैं।

11 जवान भी लापता
वियतनाम कई सालों में सबसे भयंकर बाढ़ का सामना कर रहा है। यहां बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में सेना के बैरक भी जमींदोज हो गए हैं। भूस्खलन के कारण सेना के जवान भी लापता हो गए हैं। करीब 11 जवानों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह में वियतनाम के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। वियतनाम में बाढ़ और बारिश के कारण कई लोग मारे जा चुके हैं। आने वाले दिनों में बाढ़ के पानी का स्तर और अधिक बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

Published on:
30 Oct 2020 09:12 am
Also Read
View All