विश्‍व की अन्‍य खबरें

संयुक्त राष्ट्र ने इंडोनेशिया भूकंम में मारे गए लोगों के लिए जताई संवेदना

इंडोनेशिया में रविवार को आए भूकंप में 100 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

2 min read
संयुक्त राष्ट्र ने इंडोनेशिया भूकंम में मारे गए लोगों के लिए जताई संवेदना

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इंडोनेशिया के लंबोक द्वीप में भूकंप के दौरान मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार की रिपोर्ट में यूएन के उपप्रवक्ता फरहान हक के हवाले से बताया गया है कि उन्होंने एक बयान जारी करके गुटेरस ने पीड़ितों के परिवारों और इंडोनेशियाई सरकार तथा लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर यूएन राहत कार्यों में सहायता करने को पूरी तरह तैयार है। बता दें, इंडोनेशिया में रिएक्टर पैमाने पर 7.0 तीव्रता का भूकंप का आया था। इसका केंद्र लंबोक तिमूर जिले से करीब 18 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में जमीन से 15 किलोमीटर गहराई में बताया गया था। भूकंप में करीब 100 के मारे जाने की सूचना है। जबकि इसमें 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

ये भी पढ़ें

मछली पकड़ने गए भाइयों के जाल में फंस गई ऐसी चीज, बाजार ले जाते ही बदल गई किस्मत

रविवार शाम को भूकंप आने के बाद लगभग 130 झटके आए थे, जिनमें कुछ झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर पांच से भी ज्यादा थी। इसके बाद प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी।

इंडोनेशियाई राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बोर्ड (बीएनपीबी) ने सोमवार सुबह से ही प्रभावित क्षेत्र में बचाव दल को भेज दिया था। बीएनपीबी के अनुसार, ज्यादा लोगों की मौतें इमारतों के ढहने से हुई है, इसी कारण घायलों का इलाज अस्पतालों की इमारतों की खराब स्थिति होने के कारण इमारतों के बाहर किया जा रहा है। बीएनपीबी के अधिकारी ने कहा कि इस समय उनका मुख्य ध्यान भूकंप से प्रभावित लोगों को खोजने, बचाने, उनका सहयोग करने और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने पर है। राष्ट्रपति जोको विडोडो ने भूकंप से प्रभावित होने वाले लोगों को क्षतिपूर्ति का आश्वासन दिया है।

बता दें, पिछले साल दिसंबर माह में भी इंडोनेशिया के मुख्य जावा द्वीप पर 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इस दौरान जान-माल का काफी नुकसान हुआ था।

ये भी पढ़ें

इंडोनेशिया: भूकंप से कांपती रही धरती, लेकिन इमाम ने पूरी की नमाज
Published on:
07 Aug 2018 07:58 pm
Also Read
View All