गौरतलब है कि घोल मछली औषधि का भी काम करती है। इसके अलावा वो खाने में भी स्वादिष्ट होती है। यह मछली मूलत: सिंगापुर, मलयेशिया, इंडोनेशिया, हॉन्ग-कॉन्ग और जापान में निर्यात की जाती है। घोल मछली का उपयोग दवाई निर्माता कंपनी भी करती हैं। इसकी स्किन में उच्च गुणवत्ता वाला कोलेजन पाया जाता है। इस कोलेजन को दवाओं के अलावा क्रियाशील आहार, कॉस्मेटिक उत्पादों को बनाने में प्रयोग किया जाता है। बहरहाल, इस घोल मछली के मिलने से दो भाइयों की रातोंरात किस्मत बदल गई और वे लखपति बन गए।